Published On : Thu, Sep 24th, 2020

आरोपियों की दहशत खत्म करने के लिए करवाई थी अर्धनग्न अवस्था में परेड, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

नागपुर: नागपुर पलिस ने आरोपियों का मनोबल तोड़ने के लिए उनकी उस इलाके में परेड करवाई जहां उन्होंने अपराध किया था। लेकिन पुलिस का यह कदम अब उंनके लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल जिन आरोपियों की परेड पुलिस ने करवाई थी उनमे से कुछ आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं।

परेड के वीडियो के वायरल होने के बाद नागपुर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों की परेड करवाई थी।

Gold Rate
22 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,11,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,03,400 /-
Silver/Kg ₹ 1,33,000/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तलवार की नोक पर की लूट की वारदात
मामला दरअसल नागपुर शहर के जरीपटका इलाके का है जहां आरोपियों ने एक बियर बार में तलवार की नोक पर कैश काउंटर से सारा पैसा लुट लिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी भी कैद हो गयी थी।

पुलिस के मुताबिक यह सभी इलाके में दहशत फ़ैलाने के लिए पहले भी लूटपाट और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसीलिए पुलिस ने इनकी परेड करवाई थी ताकि इनका खौफ लोगों के दिलों से निकल जाए। परेड के दौरान लोग नागपुर पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे।

Advertisement
Advertisement