Published On : Sat, Oct 15th, 2016

नागपुर मेट्रो की बड़ी कामियाबी ,पुणे मेट्रो को साकार करेगी नागपुर मेट्रो

Advertisement

fadnavisनागपुर:

पुणे मेट्रो के निर्माण का जिम्मा नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को दी जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर में इस बात का ऐलान किया। शुक्रवार को ही पुणे मेट्रो पीआईबी से मंजूरी  मिली है और आज नागपुर में मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान किया। नागपुर में एनएमआरसीएल और चाइना रेलवे रोलिंग स्टॉक  कॉर्पोरेशन के बीच सामंजस्य करार समारोह में मुख्यमंत्री ने इस बात ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहाँ की मेट्रो का कार्य जिस तरह से नागपुर में चल रहा है ऐसा देश की किसी मेट्रो का नहीं चल रहा। नागपुर मेट्रो की इसी प्रगति को देखते हुए पुणे के लोगो ने सरकार से खुद होकर अपने शहर की मेट्रो परियोजना की जिम्मेदारी नागपुर मेट्रो को देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्रीं ने पत्रकारों से बात करते हुए पुणे मेट्रो को महा मेट्रो नाम दिया जायेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.