Published On : Wed, Mar 28th, 2018

तपने लगा है नागपुर, पारा 40 के पार

Advertisement


नागपुर: मार्च खत्म होने को है और सुबह से ही चिलचिलाती धूप चुभाने लगी है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। बुधवार की दोपहर से ही तापमान 40 के ऊपर है। विदर्भ के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। आगामी दो-तीन दिनों में पारा और बढ़ने तथा पूरा विदर्भ लू की चपेट में आने की संभावना है। दिन में गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा। इसके साथ ही विदर्भ में तीखी गर्मी की शुरुआत हो गई है। विदर्भ के 11 केंद्रों में से 9 में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा।

लू की चपेट में आ सकता है विदर्भ
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पारे में गिरावट के आसार नहीं है। अगले एक दो दिनों में तापमान में कुछ और बढ़त दर्ज हो सकती है। शुक्रवार व शनिवार को पूर्व विदर्भ लू की चपेट में आ सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा। रात के तापमान में भी अगले 1-2 दिन में तेजी दर्ज हो सकती है। आर्द्रता अधिकतम 27 तथा न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

मार्च में ही बुरे हाल
उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रशासन द्वारा विशेष लू कक्ष तैयार किए जाते हैं। यह व्यवस्था अमूमन अप्रैल में ही होती है लेकिन इस बार मार्च खत्म होने के पहले ही गर्मी के जो तेवर दिख रहे हैं वह आने वाले दिनों में और भी तीखे हो सकते हैं। आम तौर पर मई के महीने में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाती है लेकिन मार्च के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग हलकान होने लगे हैं। नागपुर में मंगलवार को अधिक तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दिनों पड़ रही गर्मी से ऐसी आशंका है की इस बार तापमान इतिहास में दर्ज गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Gold Rate
05 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,35,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,26,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement