Published On : Sun, Apr 12th, 2020

Nagpur Corona Blast: एक ही दिन में सामने आए 14 पॉजिटिव मामले, मचा हड़कंप

Advertisement

नागपुर: कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी से देश में अपने पैर पसार रहा है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र के नागपुर में भी कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां रविवार (12 अप्रैल) को एक ही दिन में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

सामने आए इन 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जब यह संदिग्ध थे, तभी से क्वारंटाइन में रखा गया था। हालांकि, अब इनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं। इनमें 8 मरीजो का संबंध मरकज से और 6 नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से बताया जा रहा है। जिन 14 लोगों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, उनमें 4 जबलपुर, 1 कामठी और 9 नागपुर के हैं। इन 14 मरीजों के साथ ही नागपुर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गई है।

मालूम हो, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में यहां लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। कोविड-19 की सबसे अधिक मार झेल रहे महाराष्ट्र में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1895 हो गई है। इसमें से कुल 113 मामले तो सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैं, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक-एक मामलों की पुष्टि की गई है। पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि की गई है।

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर दी है। वहीं, 716 लोग अभी तक इससे ठीक हो चुके हैं तो वहीं 273 मरीजों की इसकी वजह से मृत्यु भी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.