Published On : Fri, Nov 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

NAFS Fire and Safety नॅशनल कैम्पस में “Control of Crime And Role of Youngstar” इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Advertisement

NAFS Fire and Safety नॅशनल कैम्पस में “Control of Crime And Role of Youngstar” इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. नागपुर शहर के Assistant Comissionner of Police डॉ. अशोक बगुल इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एव मार्गदर्शक थे. उन्होंने काफी सरल व मज़ेदार तरीक़े से गुन्हेगारी एवं उस पर किस प्रकार से नियंत्रण किया जा सकता है और उसमें नौजवानौं का किस प्रकार से सहभाग होना चाहिए,

इस विषय पर मार्गदर्शन किया.उन्होंने अपराध के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला और अपराध से संबंधित गलत व्यवहार के परिणामों के बारे में बताया. युवाओं के बीच अपराध जागरूकता की आवश्यकता और अपराध एवं उसकी रोकथाम के बारे में जागरूकता और महत्व को भी रेखांकित किया. अपराध की रोकथाम के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए रणनीतियां भी सुझाई.

गुन्हेगार मुक्त समाज के लिए नौजवानो की एक अहम भूमिका होती है, किशोर अवस्था में ही लड़का बिगड़ सकता है या सुधर सकता है, नौजवानोकों किस तरह से किशोर अवस्था में कुछ नियम अपनाना चाहिए, जिससे भविष्य अच्छा और उज्वल हो, इस विषय पर भी डॉ. अशोक बगुल ने विस्तार से चर्चा की और मार्गदर्शन भी किया. कार्यक्रम के आखिर में देशभक्ति पर गीतों का आयोजन किया गया और स्वयं डॉ. बगुल ने कई देशभक्ति पर गाने गाए और जवानों को देशप्रेम के लिए पेरित किया गया.

Advertisement

इस सेमिनार में NAFS के लगभग २०० जवानों ने सहभाग लिया. सभी जवान २० से ३५ उम्र के बीच के नौजवान थे.NAFS अध्यक्ष डॉ. सुशांतकुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया और राष्ट्र और समाज की सुरक्षा की शपथ भी ली गई .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.