Published On : Thu, Jun 4th, 2015

मुर्तिजापुर : बीमारी से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या

Advertisement

Farmer commited suicide
मुर्तिजापुर (अकोला)। प्रतिक नगर के एक किसान ने सर दर्द की बीमारी से तंग आकर जहर प्राशन कर आत्महत्या कर ली. अशोक रामचंद्र डोंगरे (50) मृतक है. यह घटना गुरुवार दोपहर 2:30 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक ने सर दर्द की बीमारी से तंग आकर राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 के होटल पंचवटी परिसर के मैदान में स्थित पेड़ के नीचे जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली. अशोक ने मरने से पहले एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार बताया है. 2 बेटी, 1 बेटा और भाई ऐसा मृतक का परिवार है. मुर्तिजापुर पुलिस ने मामला दर्ज का दिया है. आगे की जांच पो. कां. शर्मा कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.