Published On : Sat, Nov 21st, 2020

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 90 लाख के पार, 24 घंटों में 46,232 नए केस

Advertisement

नागपुर– देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले बढ़कर अब 90 लाख के आंकड़े को पार कर गया है. देश भर में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 46,232 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90,50,597 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं लेकिन 564 की मौत भी हुई है. अब तक देशभर में कुल 1,32,726 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है.

देशभर में 24 घंटों में आए नए मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की है. यानी रिकवरी में तेजी आई है. फिलहाल रिकवरी रेट 93.67% है, जबकि एक्टिव मरीज़ की दर 4.85% है. देश में कोरोना से डेथ रेट 1.46% है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.33% है.

देश में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 84 लाख 78 हजार 124 है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 39 हजार 747 है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कुल 10 लाख 66 हजार 022 सैंपल टेस्ट हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 13 करोड़ 06 लाख 57 हजार 808 सैंपल की जांच हो चुकी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.