Published On : Wed, Jun 13th, 2018

जब पांच डीसीपी शहर की सड़को पर गश्त के लिए निकले

Advertisement

नागपुर: रमजान का महीना शुरू है जल्द ईद मनाई जाएगी। ईद ,सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेह देती है। नागपुर में रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल ईलाके मोमिनपुरा में ख़ास रौनक होती है। शाम होते-होते बाज़ार रंगीन हो जाता है और चहल -पहल बढ़ जाती है। बुधवार की शाम भी हर शाम की ही तरह थी लेकिन अचानक माहौल कौतुहल भरा हो गया। वजह थी पुलिस के आला अधिकारियों का ईलाके का दौरा,ऐसा कम ही मौका आता है जब पुलिस विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी एक जगह उपस्थित हो,इसलिए जब शहर के चार डीसीपी एक साथ सड़क पर गश्त लगते दिखे तो लोग भी अवाक रह गए।

नागपुर शहर में सुरक्षा की कमान संभालने वाले डीसीपी नीलेश भरने,राहुल माकनिकर,सम्भाजी कदम,कृष्णकांत उपाध्याय और एस चैतन्य अचानक मोमिनपुरा बाज़ार पहुँचे और जायजा लेने लगे। इस दौरान उन्होंने लोगों और दुकानदारों से बातचीत भी की और हाल चाल भी जाना।

एक साथ इन अधिकारियों के दौरे का मक़सद लोगो में सुरक्षा का माहौल और पुख़्ता करना था। जिसमे वो सफल भी हुए। स्थानीय लोगों से इन पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया व्यवहार उनके मन को छू गया।

Advertisement

अक्सर वर्दी देखकर मन में डर पैदा होता है लेकिन इन अधिकारीयों के व्यवहार से पुलिस के लिए लोगो के मन में सम्मान बढ़ा। लोगों ने इनका स्वागत किया कईयों ने इन्हे लज़ीज व्यंजनों का लुफ़्त उठाने की पेशकश तक कर डाली।

रिपोर्ट – नरेंद्र पूरी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.