Published On : Fri, Aug 16th, 2019

सामाजिक संकल्प और मोदी की इच्छाशक्ति से अनुच्छेद 370 हटा : भागवत

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए भागवत ने कहा, ‘पूरे समाज के संकल्प के कारण जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया जा सका है, इसलिए हम आज के दिन उस संकल्प को फिर से दोहराते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और फिर से ऐसा संकल्प लेने का दिन है।’ बाद में डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में राष्ट्रीय झंडा फहराने के बाद भागवत ने मोदी और जम्मू कश्मीर का नाम लिए बिना कहा कि यह लोगों की इच्छाशक्ति थी, जिसने देश के नेतृत्व को उस राज्य में यह कदम उठाने के लिए ताकत दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को वापस किया जा सका है क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने इस तरह का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और इच्छाशक्ति की सराहना की। भागवत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लोग यह कहते हैं कि वो हैं तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर भी एक धारणा है कि यदि लोग दृढ़ संकल्पित हैं, तो वे असंभव को संभव बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘लोग प्रधानमंत्री के बारे में यह कहते हैं कि वो हैं तो कुछ भी मुमकिन है। यह ठीक है और कहना गलत नहीं है क्योंकि अंत में यह सब व्यक्ति की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है।’ संघ प्रमुख ने कहा कि समाज की इच्छाशक्ति उन लोगों के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है जो देश के शासन में शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा कि देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को मनाया जा रहा है और यह धारणा है कि ‘अगर हम दृढ़ संकल्पित हैं तो हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं।’ इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने यहां महाल क्षेत्र स्थित संघ मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.