नागपुर: कंजर्वेन्सी लेन (मकानों की 2 लाइनों में बची जगह) को लेकर गत सरकार की ओर से लगाई गई जटिल शर्तों को अब राज्य सरकार की ओर से शिथिल किए जाने से लीज के माध्यम से मनपा को लगभग 400 करोड़ की आय होने की संभावना बनी थी.
एक वर्ष पहले भले ही वरिष्ठ पार्षद दयाशंकर तिवारी ने योजना को कारगर रूप देकर मनपा की आय बढ़ाने का सुझाव दिया था, लेकिन वित्तीय संकट से जूझ रही मनपा इस तरह के आय के संसाधनों को लेकर मौन है.
माना जा रहा था कि शहर के कई इलाकों में इस तरह की कंजर्वेन्सी लेन है. पुराने समय में इस तरह की जगह ओपन ड्रेनेज या मलनिस्सारण वाहिनी के लिए सुरक्षित रखी जाती थी.
20-20 फुट तक यह जमीन उपलब्ध है, जिसका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि मनपा के पास इसकी मालकियत है.
यह जगह लीज पर देने के लिए कई मकान मालिकों ने मनपा से अनुरोध भी किया है. लेकिन जटिल शर्तों के कारण यह संभव नहीं हो रहा था.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








