Published On : Sat, Oct 11th, 2014

कामठी : बावनकुले ने रैली निकाली, पदयात्रा की

Advertisement


ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहा जनसमर्थन


MLA Bawankule rally
कामठी (नागपुर)। 
कामठी क्षेत्र के विधायक और भाजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले ने बीना, वारेगांव, येरखेड़ा, रनाला आदि गांवों का दौरा करने के बाद आज कामठी शहर में रैली की. इस रैली में बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच (बरिएमं), भाजपा, रिपाई (आ), चर्मकार महासंघ, मच्छीमार संघटना और गोंगपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस विशाल रैली में हर तरफ भाजपा के और नीले झंडे ही नजर आ रहे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बावनकुले ने येरखेड़ा में तेलीपुरा, रविदास नगर, बीबी कॉलोनी, कल्पतरू कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, सुपारे नगर, पंकज मंगल कार्यालय के पीछे के क्षेत्र और रनाला क्षेत्र में पदयात्रा की. पदयात्रा में वृद्ध, युवा, विद्यार्थी, महिलाओं सबने हिस्सा लिया. कामठी के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा निपटाने के बाव बावनकुले ने कामठी शहर में रैली के साथ पदयात्रा की. जिन इलाकों में पदयात्रा की गई उनमें नेताजी चौक. वारिसपुरा, इमलीबाग, दुर्गा चौक, इस्माइलपुरा, ड्रैगन पैलेस, श्री शिव छत्रपति नगर, छावनी, गोराबाजार, कैंट एरिया व कामठी के सभी वार्डों का समावेश था.

रैली में विधायक बावनकुले के साथ कामठी शहर अध्यक्ष प्रा. मनीष वाजपेयी, संतोष अग्रवाल, हरिशंकर गुप्ता, पूर्व शहराध्यक्ष डॉ. संदीप कश्यप, अजय अग्रवाल, कामठी नगर परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत सफेलकर, डॉ. महेश महाजन, विनोद वाधवानी, श्रीकांत शेंदरे, दलित नेता गजभिये, रिपाई (आ) के किशोर गेडाम और भाजपा के सभी नगरसेवक शामिल हुए. रैली में बावनकुले ने कहा कि अगर वे चुनकर आ गए तो विकास के लिए निधि कम नहीं पड़ने देंगे. रैली में अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

चर्मकार महासंघ का समर्थन
इस बीच नागपुर चर्मकार महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुरील ने आज भाजपा-युती के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले को समर्थन की घोषणा की. ुउनके साथ समाज के पंढरीनाथ पवार, भाऊदास विसावे, उमाकांत डोइफोडे, फूलचंद मालाधारी, लीलाधर कानडे उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.