गडचिरोली। राज्य में सुगंधित तंबाकू की बिक्री पर पाबंदी है. जिले में अवैध सुगंधित तंबाखू की बिक्री शुरू होने की गुप्त जानकारी मिलते ही पुलिस ने कल 28 नवंबर को राजोलि-पोटेगांव मार्ग पर पिक-अप वाहन से 4 लाख का सुगंधित तंबाकू जब्त किया. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से पिक-अप वाहन क्र.एम.एच.33-जी-1289 से गडचिरोली जिले में तंबाकू लाया जा राहा है. ऐसी गुप्त जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने राजोलि मार्ग पर वाहनों की तलाशी ली. इस दौरान उक्त वहां में 19 सुगंधित तंबाखू की पेटियां मिली. जिसकी किमत 3,80,000 रुपये और वाहन की किमत 5 लाख रूपये ऐसा कुल 8 लाख 80 हजार का माल पुलिस ने जब्त किया. तथा मार्कंडी गोसावी भुरसे (48), भजन सुधाकर मेश्राम (21) और परशुराम दुधिराम बघेल (30) इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस डॉ.राहुल खाडे के मार्गदर्शन में की गई. गौरतलब है की गत सप्ताह में उपविभागीय पुलिस डॉ.राहुल खाडे के पथक ने गडचिरोली शहर से 15 लाख का सुगंधित तंबाखू जप्त किया था.
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...




