Published On : Sun, Jul 15th, 2018

महाराष्ट्र में किसान 16 जुलाई से करेंगे दूध आंदोलन

Advertisement

मुंबई: राज्य सरकार की ओर से किसानों को एक लीटर दूध पर 27 रुपये देने की घोषणा पूरी नहीं होने के विरोध में महाराष्ट्र में दूध उत्पादक किसान 16 जुलाई से आंदोलन करने वाले हैं.

इस आंदोलन का आह्वान शेतकरी संघटना के सांसद राजू शेट्टी ने की है और ऑल इंडिया किसान सभा और दूध उत्पादक शेतकरी संघर्ष समिति ने इसको समर्थन दिया है. किसान नेता अजित नवले ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इस आंदोलन में हज़ारों किसान शामिल हैं जो 15 जुलाई से ही दूध उत्पादकों को बिक्री के लिए दूध नहीं देंगे.

Gold Rate
June 30,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 40,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

करीब छह महीनों से सही दाम देने की मांग
किसान नेता अजित नवले ने बताया कि दूध उत्पादक किसान पिछले छह महीनों से राज्य सरकार से दूध के सही दाम देने की मांग कर रहे हैं और मार्च महीने में निकाले गए किसान लॉन्ग मार्च में भी किसानों ने यह मुद्दा उठाया था. इसके अलावा राज्य स्तर पर किसान पहले भी आंदोलन कर चुके हैं और साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों के दफ्तर में मुफ्त में दूध भी बांटा है.

किसानों को हो रहा है नुकसान
आंदोलन कर रहे संगठनों का आरोप है कि राज्य सरकार ने गाय के दूध पर 27 रुपये प्रति लीटर की कीमत देने का ऐलान किया है, लेकिन किसानों को केवल 17 से 20 रुपये ही मिलते हैं, जबकि बाज़ार में यही दूध करीब 40 से 45 रुपये की कीमत पर बेचा जाता है. किसानों का कहना है कि जब शहर में पानी भी 20 रुपये लीटर में बिकता है, तो किसानों को 1 लीटर दूध के लिये 17 रुपये मिलना उनके साथ नाइंसाफी है. एक लीटर दूध पर किसानों को करीब 10 रुपये का नुकसान हो रहा है.

Advertisement

हिंसक नहीं होगा आंदोलन
15 जुलाई को महाराष्ट्र के सांगली में स्वाभिमान शेतकरी संघटना के कार्यकर्ताओं ने दूध की एक टैंकर की तोड़फोड़ की और दूध को सड़क पर बहा दिया. हालांकि किसान नेताओं ने यह आश्वासन दिया है कि 16 जुलाई से होने वाली आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी और पहले केवल दूध को बिक्री के लिए नहीं दिया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर किसान सड़कों पर भी उतरेंगे.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

एनडीआरएफ मानदंडों से परे कर्जमाफी फैसला

एनडीआरएफ मानदंडों से परे कर्जमाफी फैसला

रेलकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा**

रेलकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा**

मानसून पर्यटन को मिला नया आकर्षण**

मानसून पर्यटन को मिला नया आकर्षण**

मां दूध लेने गई थी बाहर...

मां दूध लेने गई थी बाहर...

यवतमाल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान हुआ शुरू

यवतमाल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान हुआ शुरू

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges