Published On : Thu, May 24th, 2018

नौतपा में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है नागपुर में पारा

Advertisement

Temperature

Representational pic


नागपुर: नौतपा में इस बार शहर का पारा 47 ड्रिग्री सेल्सियस कीऊंचाई को छू सकता है। वैसे इस साल एक बार को छोड़ दें तो शहर का पारा 46 डिग्री के अंक को भी नहीं छू पाया है। इससे मानसून के प्रभावित होने की संभावना बन रही थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उम्मीद है कि नवतपा के पहले दिन शहर का तापमान 47 डिग्री के नजदीक पहुंच जाएगा। यदि ऐसा होता है तो अब तक शहर में 75 प्रतिशत तक मानसूनी बरसात की जा रही उम्मीद बढ़कर 85 प्रतिशत तक हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो-तीन दिनों में शहर का पारा 47 डिग्री के निकट पहुंच गया है।

का असर शहर में
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अरब सागर में मेकुनु नामक तूफान बना हुआ है। यह इतना विशाल है कि इससे छिटकी हुई नमी यहां तक पहुंच रही है। इसके चलते ही उप-राजधानी सहित विदर्भ का आसमान मेघों से अाच्छादित है। इसके चलते विदर्भ का तापमान 44 डिग्री के अंदर ही बना रहा। यह तूफान ओमान तट की ओर बढ़ जाएगा। इसके दूर जाते ही विदर्भ का आसमान साफ हो जाएगा और गर्मी प्रचंड रूप ले लेगी। हालांकि पारे की तेजी दो-तीन दिन ही रहेगा। इसके बाद नवतपा के दौरान ही फिर मानसून पूर्व की हलचलें होगी और सोमवार-मंगलवार को अंधड़ के साथ बूंदा-बांदी के आसार बनने लगेंगे।

तपा तो सुधरेगा मानसून
उल्लेखनीय है कि फिलहाल पूरे विदर्भ में एक सा तापमान चल रहा है, जो 45 डिग्री के नीचे है, लेकिन विदर्भ का तापमान फिर बढ़ने के आसार हैं। उप-राजधानी का पारा यदि 47 डिग्री को छूता है तो यहां का मानसून सुधर जाएगा। अब तक अनुमान था कि नागपुर जिले में 75 फीसदी तक ही मानसूनी वर्षा होगी, लेकिन अब इसमें 10 फीसदी तक इजाफे की संभावना होने लगी है।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उमस ने किया परेशान
मौमस विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश से निकली द्रोणिका उत्तरी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती चक्र से गुजरते हुए तमिलनाडु तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास एक चक्रवाती चक्र बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत रहा। आर्द्रता अधिकतम 60 तथा न्यूनतम 31 प्रतिशत रही।

Advertisement
Advertisement
NAGPUR TODAY CREME NEWS | दो शातिर चोर गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद #nagpurnews #newsupdate #criemenews

NAGPUR TODAY CREME NEWS | दो शातिर चोर गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद...

Nagpur Crime News | प्रॉपर्टी विवाद के बीच महिला से कथित विनय भंग #nagpurnews #crimenews #newsupdate

Nagpur Crime News | प्रॉपर्टी विवाद के बीच महिला से कथित विनय...

NAGPUR CRIME NEWS | मेडिकल इमरजेंसी का बहाना... डेढ़ लाख की ठगी   #crimenews #nagpurnews #news

NAGPUR CRIME NEWS | मेडिकल इमरजेंसी का बहाना... डेढ़ लाख की ठगी...

ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर भाजपा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

परमबीर सिंह पर देशमुख ने उठाए सवाल #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

परमबीर सिंह पर देशमुख ने उठाए सवाल #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

उपचुनाव नतीजों से बदला जनमत का संकेत #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

उपचुनाव नतीजों से बदला जनमत का संकेत #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges