Published On : Fri, Jun 28th, 2019

इस यूनिवर्सिटी में 3 लोगों की बैठक पर चाय-नाश्ते का खर्च आया 1.50 लाख

नागपुर: तीन लोगों ने दो दिन बैठक की, इस दौरान चाय-नाश्ता भी हुआ. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस चाय-नाश्ते और बैठक का खर्च आया 1.50 लाख रुपए. ऐसा हुआ है नागपुर विश्वविद्यालय में, जहां पर बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में तीन लोग शामिल हुए और इनके खाने पीने के खर्च का जब ब्यौरा देखा गया तो वह करीब 1.50 लाख निकला. चौंकाने वाली बात यह थी कि बिल में यह बताया गया था कि इन तीन लोगों ने दो दिन में 99 कप चाय और 25 कप कॉफी पी थी.

वीसी ने दिए जांच के आदेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब यह बिल पास होने के लिए विश्वविद्यालय के वीसी एसपी काने के पास पहुंचा तो वह दंग रह गए. उन्होंने बिल को मंजूर करने से इनकार कर दिया और मामले में वित्त विभाग को जांच करने के आदेश दिए. वित्त और लेखा विभाग के सेक्‍शन हेड ने ही इस बिल की जानकारी वीसी को दी थी. जब यह बिल उनके पास आया तो उनके भी होश उड़ गए थे. उन्होंने इस बिल को मंजूर करने से मना कर वीसी से इसकी शिकायत की. साथ ही अध्ययन बोर्ड को यह बिल वापस करते हुए इस पर स्पष्टीकरण मांगा.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अध्ययन बोर्ड से कहा गया है यदि उनके हिसाब से यह बिल सही है तो वे साबित करें कि दो दिन में तीन लोग 99 चाय और 25 कॉफी कैसे पी गए.

साथ ही उनसे इस बात को लिखित में स्पष्ट करने के लिए कहा गया है. वीसी ने बताया कि बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक पिछले महीने विश्वविद्यालय में आयोजित हुई थी. इसमें पाठ्यक्रम और शैखिक सत्र को लेकर चर्चा की गई थी. बैठक में बोर्ड के सदस्यों के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement