Published On : Mon, Jun 7th, 2021

पुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, सात लोग जिंदा जले, 10 लापता

महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की खबर आ रही है। आग को बेहद भीषण बताया जा रहा है। अब तक जो खबर आई है वह दिल दहलाने वाली है। दमकल विभाग के अनुसार कंपनी के 37 कर्मचारियों में से अब तक के 7 की मृत्यु हो गई है और 10 अभी भी लापता है। 20 कर्मचारियों के बचाए जाने का भी दावा किया जा रहा है।

घटना पिरंगुट इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। घटनास्थल पर फिलहाल दमकल विभाग का टीम मौजूद है। खबर के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gold Rate
28 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,21,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,46,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement