Published On : Fri, Jun 19th, 2015

मारेगाव : दो दुर्घटनाओं में 9 घायल, 4 गंभीर

Advertisement

टायर फूटने से ऑटो ट्रक से टकराया

मारेगाव (यवतमाल)। वणी से यात्री लेकर आ रहें ऑटो का टायर फूटने से वह खड़े ट्रक से जा टकराया. जिसमें हुई दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए तो दूसरी घटना एक कार ने यवतमाल जा रहीं गाड़ी खड़की के पास मोड़ पर ट्रक ने कट मारने से पलट गई. जिससे दोनों दुर्घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हो गए. पहली घटना मंगरूल के पास घटी जिसमें 8 यात्री घायल हो गए तो दूसरी घटना खड़की के पास घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारेगाव के मो. शाबीर मो. इलियास का ऑटो क्र. एम.एच.29/9948 यह वणी से यात्री लेकर मारेगाव आ रहा था. इस समय मांगरूल के पास ट्रक क्र. एम.पी.09/के.डी.-8531 खड़ा था. इसी समय ऑटो का सामने का टायर फूट गया और ऑटो ट्रक से टकराया. जिसमें ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए. उनमें मारेगाव निवासी मो. अतिफ मो. शकील (18), गणेश गायकवाड (52), प्रदीप मुनेश्वर (30), शंकर सिडाम (18), रतन धानोरकर (20), अनुप आस्वले (22) पांढरकवड़ा, मिरा जुनगरे (50) सगणापुर, सुनंदा हेपट (35) मंदर आदि यात्री घायल हुए.

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरी दुर्घटना खड़की के मोड़ पर घटी जिसमें यवतमाल जा रहीं  हूंदई कार क्र. पी.बी.2395 को अज्ञात ट्रक ने कट मारने से रास्ते नीचे पलटी हो गई. जिसमें कार चालक यवतमाल निवासी राहुल अरुण बरडे (24) घायल हो गया. ऑटो की दुर्घटना में 8 घायलों में से 4 लोगों की हालत चिंताजनक है. जिसमें सुनंदा  हेपट, मिरा जुनगरे, अनुप आस्वले, शंकर सिडाम को उपचार के लिए यवतमाल भेजा गया है. आगे की जांच चल रहीं है.

accident

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.