Published On : Fri, Mar 24th, 2017

मैंगो ऐप के जरिए किसान बाजार से जुड़ सकेंगे

Advertisement

नागपुर: इन दिनों किसानों के विकास के लिए विभिन्न तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। अब आम उत्पादक किसानों के लिए सरकार की ओर से ‘आम ऐप’ लांच किया गया है। शुक्रवार को कोंकण स्थित डॉ. बाबासाहब सावंत कोकण कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित आम महोत्सव के दौरान राज्यपाल सी विद्यासागर राव व कृषि मंत्री पांडूरंग फुंडकर व कुलपति डॉ. तापस भट्‌टाचार्य की उपस्थिति में इस ऐप का लोकार्पण किया गया। इस ऐप में आम की लगाई से लेकर बाजार में बिक्री व्यवस्था तक की जानकारी मिल सकेगी। इस ऐप को डेवलप करने के लिए डॉ. एच.जी. भावे, डॉ. बी.आर. दलवी, अतुल पाटील का योगदान रहा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.