
नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उम्रेड इलाके में चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान दर्शन काले (31) के तौर पर हुई है। वह पिराया गांव का रहने वाला है।
कन्हान थाने के एक अधिकारी ने बताया कि काले पर सात और आठ साल की दो बच्चियों से बलात्कार करने का आरोप है। सात साल की बच्ची रविवार को दुकान पर शैंपू खरीदने के लिए गई थी जबकि आठ साल की बच्ची अपराध की गवाह थी। उसने बच्चियों को चॉकलेट का लालच दिया था।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के घाटमपुर इलाके से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दस साल के बच्ची के साथ रेप की घटना हुई। आरोप 14 साल के एक किशोर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव है। घाटमपुर के सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद आरोपी को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर को रिंद नदी के पास लड़की मवेशियों को चराने के लिए ले गई थी, तभी लड़के ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने के बाद लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को पूरी बात बताई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...
₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate




