Published On : Thu, Apr 20th, 2017

Video: धधक उठा सेमिनरी हिल्स वन परिसर

Advertisement


नागपुर:
सेमिनरी हिल्स वन परिसर में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग शाम करीब ७.१५ बजे लगी होने की जानकारी मिल रही है। सेमिनरी हिल्स के ट्रैकिंग लेन के निचले हिस्से में लगी आग जापानी गार्डन चौक की ओर जानेवाली सकट के बराबरी से दूर तक फैली दिखाई दी। आग पर क़ाबू पाने के लिए दमकल की करीब सात वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है।

घटना स्थल पर
वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय गंगावने विभाग के कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। आग पर क़ाबू पाने के लिए करीब ४० वन मजूरों को भी लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी सेमिनरी हिल्स वन परिसर में इस बीच कई बार आग लग चुकी है। लेकिन पिछले इलाक़ों में आग फैली होने के कारण वह दिखाई नहीं पड़ती थीं। इस बार चलती सड़क किनारे चहलक़दमी वाले हिस्से में आग लगने से सनसनी फैल गई।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


Major Fire at Seminary Hills

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.