Published On : Thu, Apr 2nd, 2020

महाराष्ट्र में 6 दिन के बच्चे को हुआ कोरोना, पिता ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Advertisement

मुंबई: में बुधवार को आए कोरोना वायरस (Coronavirus) के 33 नए मामलों में छह दिन का एक शिशु भी शामिल है. उसकी 26 वर्षीय मां और एक नर्स को भी कोरोना की बीमारी हो गई है. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है. यहां 5 नई मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 16 हो गई है.

शिशु के पिता वी. सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से को बताया कि शिशु 26 मार्च की रात चेम्बुर के एक अस्पताल में पैदा हुआ, जहां इलाजरत एक मरीज बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 46,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सिंह ने कहा, “हमें तत्काल अस्पताल छोड़ने के लिए कहा गया, जिसे क्वारंटीन किया जा रहा था और डॉक्टरों ने हमारी देखभाल से इंकार कर दिया. मेरी पत्नी और मेरे बच्चे की रिपोर्ट लगभग आधी रात को पॉजिटिव आई. तभी से हम कस्तूरबा हॉस्पिटल में हैं.”

उन्होंने सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से अनुरोध किया है कि उनके बच्चे और पत्नी को उचित इलाज मुहैया कराया जाए.

Advertisement

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से बुधवार को हुई 5 मौतों के बाद अबतक राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.

मृतकों में मुंबई के दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 51 साल और 75 साल है थी. दोनों का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री के एक सहयोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ठाकरे से फोन पर बात की है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने राज्य में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की.

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #engineering

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity #latestnews #news

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

शेगांव से पंढरपुर रवाना हुई पालसी.. #maharashtranews #shegaon #gajananmaharaj #palki

शेगांव से पंढरपुर रवाना हुई पालसी.. #maharashtranews #shegaon #gajananmaharaj #palki

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges