Published On : Wed, Sep 26th, 2018

सार्वजनिक किया जाये नाग नदी पुनरुथान प्रोजेक्ट का प्रारूप- शिवसेना

Advertisement

नागपुर: नाग नदी पुनरुथान प्रोजेक्ट को लेकर नागपुर में राजनीति तेज हो गयी है। अब इस राजनीति में शिवसेना भी उतर आयी है। बुधवार को शिवसेना के जिला प्रमुख प्रकाश जाधव के नेतृत्व में पार्टी के नगरसेवकों ने मनपा मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जाधव ने पार्टी की ओर से सत्तापक्ष और प्रसाशन से इस प्रोजेक्ट की रुपरेखा सार्वजनिक करने की माँग की है। जाधव के मुताबिक उनकी पार्टी शहर में किसी विकास कार्य का विरोध नहीं है। लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर अब तक स्थितियाँ स्पस्ट नहीं है। जो नाग नदी वर्षो से दूषित है नदी में सीवर का पानी मिल रहा हो उसे कैसे साफ़ किया जायेगा। इसकी डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट काम शुरू होने के पहले सार्वजनिक होनी चाहिए। क्या इस प्रोजेक्ट का काम सिर्फ नदी के आसपास सौंदर्यीकरण करना है या नदी भी पूरी तरह साफ होगी ? जो जानकारिया सामने आ रही है उसके मुताबिक नदी के इर्दगिर्द 15 मीटर में बने निर्माणकार्य को तोडा जायेगा। ऐसा अगर होता है तो हजारों परिवार विस्थापित होंगे उनकी पुनर्स्थापना को लेकर क्या किया जायेगा।

उन्होंने माँग कि है की इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होने से पहले कम से कम इसका प्रारूप सार्वजनिक किया जाये। कितने लोग प्रभावित होंगे इसकी जानकारी दी जाये। और सबसे अहम सवाल की इस काम में विदेशी निवेशकों की मदत ली जा रही है तो मनपा या सरकार उस पैसे को कैसे चुकायेगी ? जो कंपनी 13 सौ करोड़ का निवेश करेगी तो जाहिर है वह मुनाफ़ा भी कमाना चाहेगी। तो कैसे पैसो का भुगतान किया जायेगा इसका सवाल जनता को मिलाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.