Published On : Sat, Jan 7th, 2017

लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग

Advertisement

virgin-flight-emergancy-landing
नागपुर:
 लंदन से नई दिल्ली जा रहे वर्जिन एयरलाइन्स के विमान को आज नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास कोहरे के कारण हुई इस आपातकालीन लैंडिंग के चलते विमान में सवार सभी यात्रियों को नागपुर के विविध होटलों में ठहराया गया है।

विमानतल सूत्रों के अनुसार घने कोहरे के चलते नई दिल्ली के विमानतल पर हवाई जहाज नहीं उतर पा रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर तापमान १३ डिग्री सेलसियस और गोचरता (विज़िबिलिटी) 50 मीटर से भी कम थी।इस संबंध में हवाई सेवा देने वाली कई कंपनियों को चेतावनी जारी की गई। 6 जनवरी को भी 200 सौ से ज्यादा हवाई जहाजों को दिल्ली विमानतल पर नहीं उतरने दिया गया था। लखनऊ और अमृतसर हवाई अड्डों पर भी विमानों की आवा-जाही प्रभावित है। हवाई सेवा देने वाली कंपनियों ने आगामी दिनों में कोहरे के चलते विमानों के उड़ान एवं लैंडिंग में विलम्ब होने की जानकारी यात्रियों को दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
17 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,01,200/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above