Published On : Sat, Oct 27th, 2018

लायंस क्लब आॅफ नागपुर संेटेनियल का करवाचैथ कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

नागपुर: लायंस क्लब आॅफ नागपुर संेटेनियल के तत्वावधान में करवाचैथ के अवसर पर महिलाओं ने आधुनिकता और परंपरा का अनोखा मिलाजुला करवा चैथ उत्सव ग्लोकल स्क्वेयर माॅल, डाॅ. मुंजे चैक में मनाया। महिलाएं भले ही कितनी ही कामकाजी और अग्रणी हो जाएं लेकिन जब कोई पर्व आता है तो वे खुद को सजाने-संवारने में कोई कमी नहीं करतीं और जब यह पर्व करवा चैथ हो उनका उत्साह देखते ही बनता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब आॅफ नागपुर संेटेनियल की अध्यक्ष विधि झा ने की। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। झा ने महिलाओं को करवा चैथ की बधाई देते हुए कहा कि करवा चैथ का व्रत हर साल दांपत्य जीवन में सौंदर्य और ताजगी भर देता है।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को भौतिक जीवन से भी उपर ले जाने का संदेश देता है। करवा चैथ का उत्सव मनोरंजक स्पर्धाओं के आयोजन से और भी ज्यादा आनंददायी बन गया। करवा चैथ पर महिलाओं को मेहंदी लगाकर दी गई। वहीं एक से बढ़कर एक डांस परफार्मेंस ने सभी को बांधे रखा।

इस अवसर पर सुंदर परिधान प्रतियोगिता, घूमर नृत्य, कपल डांस, बेस्ट कपल स्पर्धा, बेस्ट डांसर प्रतियोगिता, बेस्ट पूजा थाली प्रतियोगिता में वंदना बड़वाईक, नीलम बोवाड़े, नाहिद फाजिल, सीमा तिवारी, मिस चैहान ने पुरस्कार जीता।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement