Published On : Tue, Feb 2nd, 2021

LIC का हिस्सा बेच रही सरकार, जानें पॉलिसीधारकों पर क्या होगा असर?

Advertisement

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का स्लोगन है, ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’. लेकिन सरकार जब भी इसकी हिस्सेदारी बेचने का कोई ऐलान करती है, इसके पॉलिसीधारकों में चिंता बढ़ जाती है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए साल 2021-22 में विनिवेश के जरिये पौने दो लाख करोड़ (1.75 लाख करोड़) रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसी के तहत एलआईसी की कुछ हिस्सेदारी बेचने का भी ऐलान किया गया है.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछले साल ही सरकार ने एलआईसी, बीपीसीएल, एयर इंडिया जैसी कंपनियों के विनिवेश का ऐलान किया था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से ये योजनाएं परवान नहीं चढ़ पाई.पिछले साल सरकार ने विनिवेश से 2.4 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जुटा करीब 20 हजार करोड़ रुपया ही. अब वित्त मंत्री ने अगले वित्त वर्ष यानी 2021-22 की पहली छमाही में एलआईसी का आईपीओ लाने का ऐलान किया है.

दरअसल, आज के दौर में आपको गांव-गांव में एलआईसी के एजेंट मिल जाएंगे. लोग एलआईसी को निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया मानते हैं. ऐसे में पॉलिसीधारकों में चिंता बढ़ जाती है. हालांकि जानकार बताते हैं कि सरकार की इस पहल से पॉलिसीधारकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

Advertisement

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर के.वी. सुब्रमण्यम ने पिछले साल यह संकेत दिया था कि एलआईसी की 6 से 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर सरकार 90 हजार करोड़ रुपये के आसपास जुटा सकती है. इसके आधार पर एलआईसी का वैल्यूएशन 13 से 15 लाख करोड़ रुपये का होता है और यह वैल्यूएशन के मामले में रिलायंस को चुनौती दे सकती है.

एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने के पीछे सरकार का तर्क है कि सूचीबद्धता से कंपनियों में वित्तीय अनुशासन बढ़ता है. इसमें काफी हद तक सच्चाई है. अगर सरकार 6-7 फीसदी की हिस्सेदारी बेचती है तो इससे कंपनी के प्रबंधन या स्वामित्व पर किसी दूसरे का नियंत्रण नहीं होगा. लेकिन इससे पारदर्श‍िता बढ़ जाएगी. 

दरअसल, आईपीओ आने के बाद एलआईसी शेयर बाजार में लिस्टेड हो जाएगी. एलआईसी को अपने सारे निर्णयों की जानकारी एक्सचेंज को देनी होगी. इससे पॉलिसीधारकों को भी यह पता चलेगा कि एलआईसी शेयर बाजार में कितना और कहां पैसा लगा रही है और क्या खर्च कर रही है.

गौरतलब है कि अभी एलआईसी बड़ी मात्रा में शेयर बाजार में पैसा लगाती है और एक पीएसयू के रूप में काफी रकम खर्च करती है, लेकिन उसकी पूरी जानकारी पॉलिसीधारक को नहीं हो पाती.

Advertisement
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"

"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"

नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #latestnews #criminal

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges