Published On : Fri, Jul 13th, 2018

‘चलो गड्ढे गिनते है !’ कांग्रेस का अनोखा आंदोलन

Advertisement

मुंबई : राज्य सरकार और मुंबई महापालिका प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस ने मुंबई में ‘चलो गड्ढे की गिनती करते है’ ऐसा अनोखा आंदोलन शुरू किया। मुंबई महापालिका के बेपरवाह प्रबंध के कारण मुंबई के सभी सड़को पर गड्ढे का साम्राज्य फैला हुआ है। मुंबई की जनता को इस मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन महापालिका को इसकी कोई गम्भीर्यता नहीं है। ऐसी आलोचना कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने की।

मुंबई में सभी गड्ढे महापालिका एक साथ भरेगी नहीं, तब तक विभिन्न क्षेत्रो में गड्ढे की गिनती करो और बुझाओ यह आंदोलन जारी रहेगा। महापालिका और महापालिका में सत्तारूढ़ शिवसेना इन समस्याओ को अनदेखा कर रही है, ऐसा आरोप भी किया।

मुंबई की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और सो रहे सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस को ‘गड्ढ़े की गिनती करो’ यह अनोखा आंदोलन करना पड़ रहा है, ऐसा उन्होंने कहा।

मुंबई के शिव प्रतीक्षा नगर से इस आंदोलन की शुरुवात हुई। इस समय यहां गड्ढे की तस्वीरें निकाली गई और जिसके बाद भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल गड्ढे में डालकर गड्ढे बुजाये गए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.