Published On : Thu, Jan 19th, 2017

नागपुर से गोवा, मुम्बई के लिए गणतंत्र विशेष ट्रेन

Advertisement

नागपुर: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्य रेलवे नागपुर से मुंबई और नागपुर से मडगांव (गोवा) के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। 26 से 29 जनवरी के बीच ये गणतंत्र विशेष ट्रेन चलेगी। मध्य रेल की ओर से यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार गणतंत्र स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार है।

नागपुर से मडगांव (गोवा) के लिए गणतंत्र स्पेशल नागपुर रेलवे स्टेशन से 26 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन पौने तीन बजे दोपहर मडगांव पहुंचेगी। 27 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे गणतंत्र विशेष मडगांव से मुंबई के शिवजी टर्मिनस के लिए चलेगी और अगली सुबह सवा छह बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।

इसी तरह नागपुर से मुंबई के लिए भी गणतंत्र स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन (क्रमांक 01042) 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर नागपुर से चलेगी और 30 जनवरी की सुबह सवा चार बजे मुंबई पहुंच जाएगी। वहीं, 25 और 28 जनवरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से नागपुर के लिए गणतंत्र स्पेशल ट्रेन रात सवा दस बजे रवाना होकर अगले रोज पौने एक बजे दोपहर अपने गंतव्य तक पहुँच जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.