Published On : Fri, Sep 14th, 2018

वेकोलि में “राजभाषा पखवाड़ा-2018” का शुभारम्भ

Advertisement

आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में “हिंदी दिवस” 14 सितम्बर के अवसर पर “राजभाषा पखवाड़ा-2018” का शुभारम्भ मानव संसाधन विकास विभाग के कल्याण सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय, पुलिस आयुक्त नागपुर और कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने श्री अशोक लभाने मुख्य सर्तकता अधिकारी की गरिमामयी उपस्थित में किया। इस अवसर पर महाप्रबधंक (कार्मिक) एवं राजभाषा प्रमुख श्री इक़बाल सिंह एवं समस्त विभागाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. बी. के. उपाध्याय ने कहा कि, हमारी भाषा हिंदी अमृत के समान है। अपनी भाषा और अपना सम्मान करना जरुरी है। हमें मानसिक गुलामी से बाहर आना है। हिंदी हमें संस्कार देती है, अत: किसी अन्य भाषा का बहुत आवश्यक होने पर ही उपयोग करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्र ने कर्मियों को अधिक से अधिक राजभाषा हिंदी में कामकाज करने का आह्वान किया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हिंदी के उपयोग की चर्चा की। उन्होंने सभी को “हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

श्री आर. के. मिश्रा महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) ने माननीय केन्द्रीय कोयला एवं रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और श्री मार्कंडेय मिश्र विभागाध्यक्ष (एचआरडी) ने अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड, श्री अनिल कुमार झा के हिंदी संदेशों का वाचन किया।

डॉ. मनोज कुमार, सहायक प्रबंधक (राजभाषा/ जनसंपर्क) ने कंपनी में हिंदी कामकाज का विवरण दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री एस. पी. सिंह सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.