Published On : Wed, Sep 30th, 2020

लाफ्टर योगा थेरेपी से इम्युनियटी बढती है ,हो सकता है कोरोना से बचाव–डॉ मदन कटारिया

Advertisement

नागपुर, पूरे देश मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देख स्थिति विकराल होते जा रही है।।दिन प्रतिदिन कोरोना बढ़ने से मृत्यु दर बढ़ रही है।।ऐसी स्थिति में पूरे विश्व के सिंधी समाज के संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम ने मंगलवार को जेंटलमेन शो में अतिथि बतौर पूरे विश्व में लाफ्टर योगा के संस्थापक डॉ मदन कटारिया और उनकी धर्मपत्नी माधुरी कटारिया उपस्तिथ थे। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि इस शो का बेहद रोचक और प्रभावशाली तरीके से संचालन विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी करते है।

अतिथियों का परिचय राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ भारती छाबरिया द्वारा किया जाता है।।।डॉ मदन कटारिया ने कहा कि वर्तमान में जो कोरोना महामारी से पूरे विश्व मे करोड़ो लोग प्रभावित हुए है।।इसका इलाज और वैक्सीन अभी तक नही निकली है।इम्युनिटी बढ़ाने और कोरोना से बचाव हेतु अनेक प्रकार की थेरेपी का उपयोग किया जा रहा है।।पर सबेरे उठ कर मात्र 10 मिनट हास्य योग थेरेपी करने से दिमाग और फेंफड़ों में फ्रेश ऑक्सीजन मिलने से इम्युनियटी बढ़ती है। और ताजगी के साथ मानसिक तनाव और अनेको बीमारियां ठीक होती है।।नियमित 10 से 15 मिनेट हास्य योगा थेरेपी से कोरोना महामारी से बचाव हो सकता है।।।डॉ कटारिया ने बताया कि जसलोक में वे एलोपैथी डॉक्टर होने के बाद उन्हें संतोष नही था।क्यो की एलोपेथी दवाई के साइड इफ़ेक्ट से बाद में नुकसान ज्यादा होते है।तब उन्होंने पाया कि हास्य थेरेपी से बिना दवाई बीमारियां ठीक हो सकती है तब 1995 में 5 लोगो ने मिलकर मुम्बई में एक पार्क में मिलकर पहिला लाफ्टर क्लब शुरू किया आज पूरे विश्व मे 108 देशों में 36000 सेंटर शुरू हो चुके और इन सेंटरों में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है।।आज अनेको देशों ने इस पर रिसर्च कर मान्यता दे दी है।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डॉ कटारिया और माधुरी कटारिया ने अनेक हास्य योगा थेरेपी कर पूरे विश्व के 97 देशों सहित भारत के लाखों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ कटारिया ने बताया कोरोना के कारण उनके पूरे विश्व के शो जूम से हो रहे है पूरी तरह निःशुल्क उन्होंने सभी को जुड़ने का आग्रह किया जिसकी लिंक वे भेजेंगे।। डॉ राजू मनवानी ने डॉ कटारिया से पूछा कि द्रोपदी की हसने से महाभारत का युद्ध हुआ।उसके उत्तर में डॉ कटारिया ने कहा किसी की खिल्ली करना कटाक्ष या अपमान कर हँसना बिल्कुल गलत है जिसके दुष्परिणाम होते है।

प्रताप मोटवानी ने डॉ कटारिया को बताया 20 वर्ष पूर्व आपके द्वारा नागपुर में ईस्टर्न स्पोर्ट्स क्लब में पहिला लाफ्टर क्लब शुरू किया।।और आपका और भाभीजी का सिंधी समाज की तरफ से स्वागत भी किया।।आपके और किशोर ठुठेजा के साथ सेंट्रल जेल में कैदियों के साथ लाफ्टर थेरेपी एक यादगार अनुभव रहा।। मोटवानी ने बताया कि शो में दूसरे अतिथि मुम्बई के प्रख्यात एडवोकेट के के रामानी ने भी कानून से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी अंत में उन्होंने भी हास्य पर एक कविता पढ़ सभी का दिल जीत लिया दादा गोपाल सजनानी ने भी डॉ कटारिया दंपति का अभिनंदन कर कहा उन्हें लाफ्टर योगा थेरेपी से कैंसर जैसी बीमारी से मुक्ति मिली और दूसरा जीवन दान मिला।उन्होंने भी मुम्बई में अनेक लाफ्टर सेंटर शुरू किए।

Advertisement

सुहिना सिंधी के अध्यक्ष पीताम्बर पीटर ढलवानी ने भी अधिवक्ता के के रामानी और कटारिया दंपति का बेहतरीन जानकारियों के लिए आभार माना।डॉ भारती छाबरिया ने भी दोनों अतिथियों का स्वागत कर सफल शो हेतु हर्ष प्रकट किया।।।पूरे शो में प्रदीप जोधानी उल्हासनगर की पूरी टीम ने शो को बेहद ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर लाखो दर्शकों को हर्षित किया।।।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime #policeaction

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do' बैनर #nagpurnews #politics

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75 लाख तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी पूछताछ

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews  #UddhavThackeray #ShivSena #Political

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges