Published On : Sat, Jan 18th, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव : हर्ष और आदित्य का चेस में विजयी अभियान रहा जारी

Advertisement

नागपुर– खासदार क्रीड़ा महोत्सव में हर्ष जेठवानी और आदित्यसिंह भांगे ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत खेले जा रहे नागपुर जिला चेस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी खिलाडी को हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा।

रेशमबाग स्थित सुरेशभट्ट सभागृह में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में हर्ष का सामना सौरभ सुरांशे से हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन शह और मात के इस खेल में हर्ष ने अपनी उत्कृष्ट चाल से सौरभ को पराजित कर 1 पॉइंट हासिल किया।

Gold Rate
Feb21 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हर्ष कुल 3 पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर पंहुचा। वही आदित्य ने शौर्यम वाघे को बराबरी के मुकाबले में हराया। इस जीत से आदित्य के खाते में कुल 3 अंक हो गए है।वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement