Published On : Tue, Aug 7th, 2018

चेन्नई: डीएमके प्रमुख करुणानिधि का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Advertisement

चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल ने मेडिकल रिलीज जारी करके ये सूचना दी है। कुरणानिधि बीते 10 दिन से अस्पताल में खराब स्वास्थ्य के चलते भर्ती थे।

करुणानिधि की तबीयत लंबे समय से खराब थी। हाल ही में उनको रक्तचाप कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच लगातार राजनीति और सिनेमा जगत के लोग अस्पताल जाकर उनके स्वास्‍थ्य जायजा ले रहे थे। बीच में खबर आई थी कि उनकी स्थिति में सुधार हो गया है। लेकिन सोमवार को अस्पताल ने बुलटेन जारी करके स्थिति गंभीर बताई थी। वहीं, करुणानिधि के निधन की खबर सुनने के बाद से उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके चाहने वाले अस्पताल के बाहर और भी अलग-अलग जगहों पर रोते बिलखते भी नजर आए। अस्पताल से करुणानिधि के शव को उनके घर पर ले जाया जाएगा। जहां उनको अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि उनके सभी बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं।

तमिलनाडु ही नहीं बल्‍कि देश की सियासत के कद्दावर नेता मुत्तुवेल करुणानिधि ऊर्फ एम. करुणानिधि दक्षिण भारत की राजनीति में अपना एक अलग प्रभाव और दबदबा रखते थे। इस राजनेता की राजनीति में पहुंचने की कहानी भी बड़ी दिल्‍चस्‍प है। वे पहले फिल्‍म पटकथा, लेखक थे और फिल्‍मी पर्दे पर दर्शायी गई उनकी इन्‍हीं कहानियों ने उनके लिए राजनीति का रास्‍ता तैयार किया था।

Advertisement

3 जून 1924 को नागपट्टिनम के तिरुक्कुभलइ में जन्मे करुणानिधि एक ईसाई समुदाय से संबंध रखते थे। अपने शुरुआती दिनों में वह पटकथा लेखक रहे थे, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतस उनका फिल्मों से मोह हट गया। फिर उन्होंने राजनीति में अपने करियर की एक नई शुरुआत की थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.