Published On : Wed, Apr 15th, 2020

कलमना न्यू ग्रेन मार्किट मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को शुरू रहेगा -मोटवानी

Advertisement

नागपुर, कलमना स्थित होलसेल अनाज बाजार (न्यू ग्रेन मार्किट) में अब सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही व्यापार शुरू रहेगा।उपरोक्त जानकारी दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने दी।

मोटवानी ने बताया कि मंगलवार शाम कृषि उत्पन बाजार समिति कलमना के सचिव श्री राजेश भुसारी ने मोबाइल कर यह जानकारी दी कि नागपुर कलेक्टर के आदेशानुसार न्यू ग्रेन मार्किट में मंगलवार गुरुवार और शनिवार के दिन व्यापार शुरू रहेगा।

मोटवानी ने बताया कि श्री भुसारी के अनुसार कलमना मार्किट में हो रही भारी भीड़ और सोशल डिस्टनसेन्सिंग का पालन नही होने से कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण का खतरा बढ़ते देश नागपुर कलेक्टर द्वारा मीटिंग बुला कर वहाँ सभी के मार्किट अल्टरनेट दिन शुरू करने के आदेश जारी किए है।।जिसका पालन करना अनिवार्य है।मोटवानी को भुसारी ने बताया कि कलेक्टर के आदेश की प्रतिलिपी उनको भिजवा रहे है।।। अतः अब न्यू ग्रेन मार्किट में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही व्यापार होंगा।।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.