Published On : Fri, Aug 31st, 2018

डांस दीवाने के सेट पर काजोल-शशांक ने मचाई धूम, ताजा हुईं राज-सिमरन की यादें

Advertisement

कलर्स के रियलिटी शो डांस दीवाने पर मौज-मस्ती और मनोरंजन एक नई बुलंदी पर पहुंचेगा क्योंकि मुताबलेबाज और जज अपकमिंग एपिसोड के लिए ‘माता-पिता स्पेशल’ का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान दर्शकों को एक और सरप्राइज देखने को मिलेगा क्योंकि काजोल अपनी जल्दी ही रिलीज हो रही फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ को प्रमोट करने के लिए इस शो में एक मेहमान के रूप में दिखाई देंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, “जिस दौरान मुकाबलेबाज अपने माता-पपता के लिए देने के स्पेशल डांस पर्फोरमेन्स दे रहे थे तब हर कोई अपने माता-पपता के उन बलिदानों के बारे में भी बता रहा था जो उन्होंने उनके सपने पूरे करने के उठाए हैं. उनकी कहानियों से माधुरी दीक्षित और काजोल भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए. इसके बाद हर किसी के मिजाज को बेहतर बनाने के लिए, तीसरी जेनरेशन से किरोज ने एक बहुत जोशीला और पावरपैक्ड डांस किया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डांस के बाद, फिरोज ने पुकाने दिनों को याद किया जब उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर काजोल के साथ डांस किया था. आगे माधुरी ने बताया, “शशांक खेतान भी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सिमरन के रूप में काजोल के किरदार के बहुत बडे फैन हैं. शशांक ने कबूल किया है उन्होंने अनगिनत बार DDLJ देखी है और काजोल को सिमरन का ककरदार करते हुए देखने के बाद ही, उन्होंने इंडस्ट्री में करियर बनाने और एक निर्माता बनने का फैसला किया था.”

शशांक खेतान ने काजोल के साथ ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर उनके साथ डांस करने की फरमाइश की जिसे काजोल ने शालीनतापर्वक पूरा किया. इसके बाद तो इस जोड़ी ने स्टेज पर धमाका कर दिया. अंत में शशांक ने उनके बचपन के सपने को करने और उनके राज-सिमरन वाले पल को दोबारा यादगार बनाने के लिए बनाने के लिए डांस दीवाने का धन्यवाद भी किया. देखना मत भलिएगा डांस दीवाने हर शननवार और रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स पर.

Advertisement

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.