Published On : Tue, Dec 5th, 2017

गुजरात: जिग्नेश मेवाणी ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप

Advertisement

Jignesh Mevani, BJP
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

वडगाम सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे जिग्नेश ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा, ‘दोस्तों आज मुझ पर बीजेपी के लोगों ने तकरवाड़ा गांव में अटैक किया। बीजेपी भयभीत हो गई है, इसलिए ऐसी हरकत कर रही है। पर मैं तो एक आंदोलनकारी हूँ, न डरूंगा न तो झुकूंगा पर बीजेपी को तो हराऊंगा ही।’

Advertisement

जिग्नेश ने अगले ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ‘सादर प्रणाम – मैं भी गुजरात का बेटा हूं। मोदी जी दिल बड़ा रखा करो, छाती भले 56 इंच की हो या ना हो। जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ, ये आइडिया आपका है या अमित शाह का? क्योंकि ये गुजरात की तो परंपरा है नहीं।’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.