Published On : Sat, Jul 14th, 2018

नेको की 101 करोड़ की संपत्ति जब्त

Advertisement

नागपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोल स्कैम मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर की कंपनी जायस्वाल नेको की 101 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. इसी मामले में पूर्व में भी ईडी ने कार्रवाई करते हुए 207 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी.

इस मामले में अब तक 308 करोड़ की संपत्ति ईडी द्वारा जब्त कर ली गई है. 101 करोड़ की संपत्ति में 80 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड आफिस बिल्डिंग और 21 करोड़ रुपये की जमीन जब्त की गई है. बिल्डिंग रायपुर जिले में स्थित प्लांट में है, जबकि जमीन बिलासपुर जिले में जब्त की गई है.

Gold Rate
July 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ईडी के अनुसार कार्रवाई हाल ही में की गई है और सारी संपत्ति रायपुर में ही है. यह मामला नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय के पास है और पूरी जांच नागपुर कार्यालय की ओर से ही की जा रही है. इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.

हालांकि यह मामला काफी बड़ा होने की जानकारी सामने आ रही है. मनी लांड्रिंग के तहत उक्त कार्रवाई की गई है. जायस्वाल नेको को गारे पालमा कोल ब्लाक का आबंटन किया गया था.

Advertisement

इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा भी की जा रही है. इसके पूर्व ईडी ने रायपुर स्थित स्टील प्लांट की संपत्ति जब्त की थी, जिसका कुल मूल्य 206 करोड़ था. कंपनी पर क्रिमिनल केस भी दर्ज किया गया है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews #nagpurnews #top

NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...

"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...

"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...

सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...

बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews

बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges