Published On : Sat, Nov 18th, 2017

इंटरचेंज का काम युद्धस्तर पर

Advertisement


नागपूर: महा मेट्रो की ओर से संचालित नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के मुंजे चौक स्थित इंटरचेंज स्टेशन का निर्माणकार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है . कार्यो के दौरान नागरिकों को होनेवाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक सुधाकर देशमुख, म.न.पा. के भवन निर्माण सभापती संजय बंगाले ने मुंजे चौक का निरीक्षण दौरा किया . मुख्य परियोजना प्रबंधक – रिच १ देवेंद्र रामटेककर ने किए जा रहे कार्यो कि तकनिकी जानकारी दी .

आवागमन में हो रही दिव्कतों को हरसंभव कम करने और असुविधाओं को दूर करने संबंधि किए जा रहे कार्यो कि जानकारी रामटेककर ने निरीक्षण के दौरान दी .

कार्यो के प्रती विधायक देशमुख एवं बंगाले ने समाधान व्यक्त कर आवागमन में हो रही असुविधा को दूर कर यथाशिघ्र नागरिकों को राहत दिलाने का सुझाव दिया . इस समय मौजूद बंगाले ने अस्थायी तौर पर पार्किंग की व्यवस्था तथा नागनदी से जुडे मार्ग को मनपा प्रशासन की ओर से शिघ्र दुरुस्त कराने का उल्लेख किया, निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के व्यवसायी एवं समाजसेवी गणमान्य उपस्थित थे .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.