Published On : Fri, Apr 2nd, 2021

एलपीजी गैस वर्करों का फ्रंटलाइन वर्कर में सम्मिलित करें

Advertisement

– महापौर दयाशंकर तिवारी से मिला शिष्टमंडल

नागपुर– शिव रूद्र इंडियन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा, सौरभ पाराशर और कमलजीत अरोरा का प्रतिनिधित्व मंडल गत दिनों महापौर दयाशंकर तिवारी से मुलाकात की और उन्हें घर-घर तक एलपीजी गैस पहुँचाने वाले कामगारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स में सम्मिलित कर कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टिका के लिए प्राथमिकता देने की मांग की.

Gold Rate
Feb 26th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने एलपीजी गैस कर्मचारी और डिलिवरी मैन को समिमलित कर वैक्सीनेशन लेने की अनुमति प्रदान की है,अब एलपीजी गैस एजेंसी के कर्मचारी और सिलिंडर डिलीवरी मैन जिनकी आयु १८ वर्ष से ऊपर है,ऐसे वर्करों को वैक्सीनेशन दी जाएगी।उक्त निर्णय से आशीष,सौरभ और कमलजीत ने महापौर दयाशंकर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए सभी एलपीजी गैस कर्मियों से अविलम्ब टिका लगवाने का आव्हान किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement