Published On : Mon, Sep 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

200 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

नागपुर: दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन गणेश विसर्जन से हुआ। नागपुर महानगर पालिका व बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर के सयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर के प्रांगण में कृत्रिम टैंक का निर्माण किया गया। जहां पर्यावरण पूरक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने किया।

यहा बनी टैंक में बड़ी गणेश प्रतिमाओं के साथ साथ करीब 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सभी गणेश मंडल व श्रद्धालुओं ने पूर्ण सहयोग किया।

Gold Rate
19 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,10,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,02,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,29,600/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस पूरी व्यवस्था में महानगर पालिका के कर्मचारियों सहित नगरसेवक संदीप सहारे, मंदिर के डॉ प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, प्रकाशराव (गुंडु), प्रेमलाल यादव, गणेश कोटुलवार, शरद शर्मा, विलास खोड़े सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement