Published On : Mon, Sep 23rd, 2019

Howdy Modi: ट्रंप के सामने मोदी ने पाकिस्तान को धो डाला,ट्रंप भी बोले नमो-नमो

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में संपन्न ‘हाउडी मोदी’ समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का नाम लिए बिना जमकर हमला बोला. उन्होंने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत के फैसलों से ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत अपने यहां जो भी कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा है. ऐसे लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीति का केंद्र बिन्दु बना लिया है.’

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक हैं और आतंक को पालते-पोसते हैं. उनकी पहचान सिर्फ आप ही नहीं, पूरी दुनिया अच्छे से जानती है. अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? अब समय आ गया है कि आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए.’

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी मजबूती के साथ खड़े हुए हैं. इस दौरान पीएम मोदी हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘देश के सामने 70 साल से एक चुनौती थी, जिसे कुछ दिन पहले भारत ने इसे ‘फेयरवेल’ दे दिया है. ये विषय है अनुच्छेद 370 का.’

मोदी ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 ने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकार से वंचित रखा था. इस स्थिति का लाभ आतंकवादी और अलगाववादी उठा रहे थे. संविधान ने जो अधिकार भारत को दिए हैं, वही अधिकार अब जम्मू एवं कश्मीर को मिल गया है. वहां की महिलाओं और दलितों के साथ हो रहा भेदभाव अब खत्म हो गया है. राज्यसभा और लोकसभा में इसपर घंटों चर्चा हुई. राज्यसभा में हमारा बहुमत नहीं है, इसके बावजूद हमारे दोनों सदनों ने इस फैसले को दो तिहाई बहुमत से पारित किया है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत में बहुत कुछ हो रहा है, बहुत कुछ बदल रहा है और बहुत कुछ करने के इरादे से हम चल रहे हैं. हमने नई चुनौतियों को पूरा करने की जिद ठान रखी है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी बातें

1. आज भारत-अमेरिका की दोस्ती का बड़ा दिन है. डोनाल्ड ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं. विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है. इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कैंडिडेट ट्रंप के उस नारे का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ को दोहराया था.

2. आपने मुझे अपने परिवार से 2017 में परिचय करवाया था, लेकिन मेरे परिवार से आज मैं आपको परिचय करवाता हूं. पीएम ने स्टेडियम में बैठे लोगों और भारतवासियों को अपना परिवार बताया.

3. Howdy Modi के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की कई भाषाओं में जवाब दिया, सब ठीक है-सब चंगा है-भालो आशे.

4. भारत सरकार आसान जीवनशैली की दिशा में काम कर रही है. 5 साल में 50 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते हैं. गैस कनेक्शन 55 से 95 फीसदी तक लोगों को मिल गया है. 10 हजार से ज्यादा सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. पहले टैक्स रिफंड आने में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब 10 दिनों में रिफंड सीधे खाते में चला जाता है.

5. भारत में लाखों फर्जी कंपनियों को फेयरवेल दिया जा चुका है, हजारों बेकार कानूनों को फेयरवेल दिया जा चुका है. जिस चीज का लोगों को 70 साल से इंतजार था, उस अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से भी फेयरवेल दिया जा चुका है.

6. कुछ लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते-पोसते हैं. उनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है. पाकिस्तान का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत है. भारत में बहुत कुछ हो रहा है. हम बहुत कुछ करने का इरादा लेकर चल रहे हैं.

7. डोनाल्ड ट्रंप मुझे ‘टफ नेगोशियेटर’ कहते हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप भी आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं. मैं उनसे सीख रहा हूं. उनसे बातचीत से सकारात्मक परिणाम आएंगे.

8. नरेंद्र मोदी ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया.

9. आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था. इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं. अब भारत के संविधान ने जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए हैं, वहीं अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं, वहां की महिलाओं-बच्चों-दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है.

10. अब समय आ गया है कि आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में प्रेसिडेंट ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं.

11. भारत आज चुनौतियों को टाल नहीं रहा है, उनसे टकरा रहा है. भारत आज थोड़े बहुत इनक्रिमेंटल चेंज पर नहीं, समस्याओं के संपूर्ण समाधान पर जोर दे रहा है.

12. असंभव लगने वाली बातों को आज भारत संभव करके दिखा रहा है.

13. ‘’वो जो सामने मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है’’

14. इस दो अक्टूबर को जब देश महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती मनाएगा, तो भारत खुले में शौच को फेयरवेल दे चुका है.

15. We are Aiming High, We are achieving higher.

डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें:

1. भारत में पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आकर बहुत खुश हूं. उन्होंने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी.

2. भारत का मुझसे अच्छा दोस्त कोई अमेरिका राष्ट्रपति नहीं रहा. मोदी के कार्यकाल में दुनिया भारत को एक मजबूत देश के रूप में देख रही है. मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है.

3. अमेरिका की अर्थव्यवस्था सबसे अच्छी है. सुरक्षा के लिहाज से मिलकर दोनों देश काम कर रहे हैं. इस्लामिक आतंकियों से बचाव करने के लिए हम तैयार हैं.

4. भारत-अमेरिका के बीच नई रक्षा साझेदारी पर काम होगा. भारत के साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे.

5. सीमा सुरक्षा के लिए दोनों देश साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी हमें बिल्कुल स्वीकार नहीं हैं. हमें अमेरिका के लोगों के हित में काम करना है. भगवान सबका भला करे, भारत का भी और अमेरिका का भी.

6. बॉर्डर की समस्या सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका के लिए भी है. दोनों देश इसी को लेकर काम कर रहे हैं.

7. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले हफ्ते मुंबई में NBA का मैच है, ऐसे में वह भारत भी आ सकते हैं.

8. नरेंद्र मोदी मुझे न्योता दें, तो मैं भारत आने को तैयार हूं.

9. दोनों देश का संविधान We The People से शुरू होता है. मोदी राज में 30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए.

10. मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ हूं. मुझे प्रवासी भारतीयों पर गर्व है. भारत-अमेरिका एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement