Published On : Tue, Apr 7th, 2020

Horoscope Today 7 April : आज बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों को फायदा

Advertisement

मेष: 7 अप्रैल मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा जबकि आज ही बुध भी सूर्य के संग आकर मीन राशि में मिल रहे हैं। सूर्य बुध का मिलन बुधादित्य योग बनाएगा। ग्रहों की इस स्थिति से आज का दिन आपका कैसा गुजरेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

आज आपके प्रतिद्वंदी पीठ पीछे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है, एक-दूसरे को कड़वे बोल कह सकते हैं जिससे मूड खराब होगा। करियर में सहयोगियों से फोन पर कहा-सुनी होने की आशंका, संयम से काम लें। दोपहर के बाद तनाव कम होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Gold Rate
17 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,01,200/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: भाई-बहनों की ओर से कोई खबर मिलेगी जिससे आनंदित होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शरीर में कुछ थकान और सुस्ती हो सकती है। शाम तक कोई प्रतीक्षित काम बनेगा। ससुराल पक्ष की किसी बात से उदास होंगे। आज नींद कुछ ज्यादा हावी रहेगी। बच्चों के संग परिवार में मनोरंजन कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन: गैर जरूरी कार्यों में आज समय नष्ट कर सकते हैं जिससे काम प्रभावित होगा। किसी मित्र या मित्रों के ग्रुप से अनावश्यक वाद-विवाद मन को कष्ट दे सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में नरमी से मन विचलित हो सकता है। योग, ध्यान और चिंतन से लाभ होगा।

कर्क:आज आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। विडियो कॉल से मित्रों और सहकर्मियों से संपर्क हो सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम से बेहतर होगी। राशि स्वामी चन्द्रमा पर सूर्य की सीधी दृष्टि प्रतिष्ठा में वृद्धि तो करेगी लेकिन स्वस्थ्य में नरमी महसूस करेंगे। आपके भीतर छुपी कोई कला आज जागृत हो सकती है।

सिंह: आपकी राशि पर बुध की दृष्टि आज आपकी बुद्धि और वाणी को प्रभावित करेगी। अपनी वाणी और शब्दों से आप लाभ और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से संपर्क हो सकता है। आध्यात्मिक जीवन में उन्नति होगी। आर्थिक दृष्टि से समय की चाल अनुकूल है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या:आपकी राशि पर सूर्य की दृष्टि रहने से लाभ का योग बना है। कारोबार में धन का लाभ और नौकरी में प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। लाभ और हानि दोनों संभव। मान बढ़ेगा। दोपहर बाद तमाम कोशिशों के बाद भी असफलता उदास करेगी। धैर्य में कमी होगी। छोटी छोटी बातों से वाणी में उग्रता पारिवारिक सुख शांति भंग करेगी। सेहत नर्म रहेगी।

तुला: आज का दिन कई मायनों में आपके लिए अनुकूल रहेगा। सहयोगियों से लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और सहयोग प्राप्त होगा। संभव है कि आज फोन पर आपका अधिक समय बीते। ऑफिस के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी अपने से अच्छी खबर आएगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक: शुक्र की सीधी दृष्टि सुख में वृद्धि करेगी। विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे, सावधानी रखें। खान-पान में भी संयमित रहना जरूरी है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। ईर्ष्या का भाव पनपेगा। तार्क-वितर्क से तनाव हो सकता है। बच्चों की शरारत से परेशान थोड़े परेशान, थोड़े गुदगुदाएंगे।

धनु: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों से वैचारिक आदान-प्रदान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निकटता बढ़ेगी। विरोधी पराभूत होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई पुरानी हसरत पूरी हो सकती है। दार्शनिक दृष्टिकोण विकसित होगा। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी।

मकर: आज सितारों की स्थिति अनुकूल नहीं है। मान-प्रतिष्ठा में प्रति सजग रहना चाहिए। सहयोगी और अपने लोग की आप पर उंगली उठाएंगे। आधारहीन आरोप लग सकता है। विपरीत लिंगियों से बहस से बचें। बड़े निर्णय आज टाल दें। वाणी पर संयम रखें और ईश्वर का ध्यान करें।

कुंभ: थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी अदूरदर्शी निर्णय से उलझन बढ़ेगी। संतान से संबंधित विषयों को लेकर तनाव रह सकता है। दूसरों की लापरवाही से कष्ट होगा। मेहनत के अनुरूप सफलता ना मिलने से मन उदास हो सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात-चीत आत्मबल देगा।

मीन: आज आपकी राशि में सूर्य बुध का संयोग बुधादित्य योग बनाने जा रहा है। बुद्धि और समझदारी से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। परिजनों से विरोध संभव हो सकता है। आज थकान का अहसास होगा। शाम को किसी खबर से सुख प्राप्त करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement