Published On : Mon, Jul 6th, 2020

Horoscope Today, 6 July 2020 Aaj Ka Rashifal : शनि के संग आज चंद्रमा, देखें सावन सोमवार का पहला दिन कैसा गुजरेगा

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 जुलाई सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा के साथ शनि भी होंगे। ऐसे में सावन सोमवार का पहला दिन आप सभी के लिए कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…

किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है। भाग्य 80% साथ देगा।

वृषभ: आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है, बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। भाइयों से आपके संबंधों में सुधार होगा। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। भाग्य 86% साथ देगा।

मिथुन: आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। कोई भी कार्य या योजना जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक ना करें। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

कर्क: आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए की मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। मित्रगण तथा प्रेम संबंधों से मानसिक शांति व प्रसन्नता प्राप्त होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य 82% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। भाइयों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, समस्याओ के समाधान ढूंढेंगे। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या: आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के प्रबल योग हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। भाग्य 87% साथ देगा।

तुला: आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नही हैं। आपके ओरिजनल आइडियाज पसंद किए जाएंगे। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है, परिवार में किसी नए सदस्य के आने से वातावरण आनंदमय रहेगा। भाग्य 84% साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारीवर्ग से प्रशंसा तथा सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु: आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं। कला के माध्यम से आपकी ख्याति में विस्तार होगा, आपकी कार्यशैली की प्रसंशा होगी। भाग्य 80% साथ देगा।

मकर: आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें। प्रेम जीवन मधुर बना हुआ है, अपने रिश्तों को नया आयाम देंगे। भाग्य 85% साथ देगा।

कुंभ:आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार एक्सपीरिएंस हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। घर-परिवार की सभी समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ ढूंढ़ने कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों से मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य 82% साथ देगा।

मीन: आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों से लाभ में वृद्धि होगी। पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।