मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 4 मई आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में हो रहा है। मंगल आज शनि और गुरु का साथ छोड़कर मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, देखिए आपका दिन कैसा गुजरेगा।
मेष राशि के स्वामी मंगल आज मकर से कुंभ में जा रहे हैं। आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कोई शुभ समाचार भी आज मिल सकता है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कहीं धन रुका हुआ है तो आज मिल सकता है।
वृषभ: आज आपकी बुद्धि खूब चलेगी। अपनी योग्यता और अनुभव से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। बच्चों के संग मनोरंजन और आनंद के पल गुजारेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों की रुचि पढ़ने-लिखने में रहेगी।
मिथुन: आपकी राशि से चौथे घर में संचार करता हुए चंद्रमा कार्यक्षेत्र में उलझन और तनाव बढ़ा रहा है। आज सुनें ज्यादा बोलें कम, वाद-विवाद में उलझने से मानसिक परेशानी होगी। क्रोध को पीना सीखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
कर्क: राशि स्वामी चंद्रमा आज राशि से तीसरे घर में संचार कर रहे हैं। जिससे आपका आत्मबल और उत्साह बढ़ा रहेगा। मेहनत के अनुपात में आज लाभ प्राप्ति से आनंदित होंगे। आपके लिए सलाह है कि जोश में होश न गवाएं, चोट लग सकती है। जीवनसाथी पर अनावश्यक दबाव मूड खराब कर सकता है।
सिंह: पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहने का योग है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छी डील प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। कहीं से अपेक्षित मदद प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या: आपकी राशि में संचार करते हुए चंद्रमा आज लाभ का योग बना रहा है। मन में समुद्र की लहरों की तरह विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। लेकिन कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होंगे। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी बात से मन खिन्न हो सकता है।
तुला: आपकी राशि से बारहवें घर में संचार करते हुए चंद्रमा आज मानसिक तनाव दे रहा है। आपके लिए सलाह है कि अपने बजट को नियंत्रित करें। जिन लोगों ने लोन लिया है या कर्ज लिया है वह आज चिंतित रह सकते हैं। उतावलेपन से बचें, दिन को संयम से बिताएं। जीवनसाथी से प्रेम और समयोग प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक: आज आपकी राशि के स्वामी मंगल मकर राशि से कुंभ में जा रहे हैं। मंगल संक्रांति का यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज जिन क्षेत्रों में भी आप मेहनत करेंगे उनमें सफलता प्राप्त करेंगे। कोई पुरानी समस्या भी आज दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा एवं कार्य करने का उत्साह भी बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
धनु: आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम के बीच आज घर और ऑफिस के काम में फंसा हुआ ऐसा महसूस होगा जैसे दो पाटों के बीच में साबूत बचा ना कोई, यानी तनाव और उलझन की स्थिति रहेगी। किसी तारीफ और सम्मान से मन का बोझ कम होगा। पूजा-पाठ में रुचि लें, ध्यान योग करें।
मकर: आज आप मानसिक सुख शांति का अनुभव करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस कर सकते हैं। भाग्य का साथ भी आज आपको मिल रहा है तो अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दें। गूढ विद्याओं को जानने की रुचि होगी। कोई फिल्म और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं।
कुंभ: आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के साथ बात-चीत में वाणी संयमित रखें। किसी से मनमुटाव की आशंका है, कम बोलें और ज्यादा सुनें। ऑफिस के गॉसिप में ना उलझें, अपने कर्तव्य का पालन करते रहें।
मीन: आज का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, गृहस्थ जीवन में रोमांस छाया रहेगा। महिलाओं को किचन में जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। पढ़ने-लिखने और कुछ नई चीजों को सीखने-जानने में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...
महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...
कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews
नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...









