Published On : Mon, Jun 22nd, 2020

Horoscope Today, 22 June 2020 Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि में 4 ग्रहों का संयोग, देखें कैसा बीतेगा सप्ताह का पहला दिन

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 22 जून सोमवार को मिथुन राशि में चंद्रमा सूर्य, बुध और राहु के साथ संचार कर रहे हैं। इन 4 चारों ग्रहों के संयोग में मिथुन राशि के लोग मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।

आज आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए द‍िन शुभ है। अपनों के सहयोग से आज आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्‍य 89 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

वृषभ: आज प्रिय वस्तु की प्राप्‍त‍ि का योग है। इसके अलावा न‍िवेश संबंधी जो भी कार्य करेंगे उसमें भी धन लाभ का योग है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्‍य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन: आज मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। मन बेचैन हो सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि आज के द‍िन धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से भी बचें। भाग्‍य 83 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

Advertisement

कर्क: मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। इससे आपको तरक्‍की भी म‍िल सकती है। व्‍यापार करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। मित्रों से भी कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। भाग्‍य 98 फीसदी साथ रहेगा।

सिंह:आज मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। पर‍िवार में बेवजह की कलह मच सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। भाग्‍य93प्रत‍िशत साथ रहेगा।

कन्या: आज सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। माता-प‍िता के साथ क‍िसी बात पर व‍िवाद हो सकता है। भाग्‍य 87 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

तुला: दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है। अतः मन को शांत रखें। बेहतर होगा क‍ि मेडीटेशन करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। जरूरी न हो तो आज बाहर जाने से बचें। पति-पत्‍नी के बीच सौहार्द बढ़ेगा। भाग्‍य 67प्रत‍िशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। ससुराल संबंधी र‍िश्‍तों में आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐसा करने से आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। इसके अलावा सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्‍य 58 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

धनु: आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय म‍िलने का योग है। आज परिजनों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। व्‍यापार में किसी नई डील के फाइनल होने की खुशी होगी। भाग्‍य 95 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

मकर: आज मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यकरूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन शाम तक सामाजिक संबंधों से आपको लाभ ही लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा किसी नई योजना की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। भाग्‍य 78प्रत‍िशत साथ रहेगा।

कुंभ:कोई रुका हुआ कार्य भी आज बनने के योग हैं। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अगर कहीं भी आपका पैसा रुका है तो आज थोड़े प्रयास से ही आपको प्राप्‍त हो सकता है। लेकिन आपको इसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ेगा। भाग्‍य 86 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

मीन: मन चिंता मुक्त रहेगा। इसके अलावा आज आप शारीरिक रूप से काफी स्‍वस्‍थ महसूस करेंगे। इसके अलावा हो सकता है कि परिवार में शादी-ब्‍याह की भी चर्चा हो। बेटे की ओर से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। भाग्‍य 89 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.