Published On : Fri, Apr 17th, 2020

Horoscope Today, 17 April 2020 : आज बना है शुभ योग, देखिए दिन आपके लिए कितना मंगलकारी

Advertisement

मेष: 17 अप्रैल आज चंद्रमा का संचार दोपहर तक मकर उपरांत कुंभ राशि में होगा। इससे दोपहर के बाद ग्रहण योग समाप्त होगा। इसका शुभ प्रभाव यह है कि आज कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में शुभ फल मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए शाम का समय शुभ रहेगा। आपकी राशि पर ग्रहों के प्रभाव को विस्तार से जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

आज आपकी सेहत नरम रह सकती है। गलत फैसले से आपको हानि न हो, इसलिए कोई भी ऐसा काम इस वक्‍त न करें। करियर को लेकर उलझन में रह सकते हैं। काम की अधिकता से थकान होगी। किसी स्वजन से अनावश्यक मुठभेड़ हो सकती है। जीवनसाथी और सन्तान का पूर्ण सहयोग और स्नेह मिलेगा। दैहिक पीड़ा हो सकती है।

वृषभ: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बहस में न पड़ें। देह के निचले भाग में कष्ट हो सकता है। दांपत्‍य सुख उत्तम रहेगा। विपरीत लिंगियों से लाभ हो सकता है। शाम तक आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन: जीवनसाथी की शारीरिक और मानसिक उलझन बेचैन करेगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आप परेशान हो सकते हैं। लेखन में समय व्यतीत होगा। सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। शाम से आपके घर में खुशी का संचार होगा। किसी बात से मानसिक दबाव हो सकता है।

कर्क: राशि स्वामी चन्द्रदेव की अपनी राशि पर दृष्टि होने की वजह से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। विद्वानों से संपर्क हो सकता है। विदेश से दूरगामी लाभ के अवसर की संभावनाओं का प्राकट्य होगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान होगा। मां-पिता से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह:स्वभाव में उग्रता से बचें। गलत फ़ैसला उलझन में डाल सकता है। करियर में काम का दबाव हो सकता है। विवादित विषयों पर राय प्रकट करने से दूरी बनाएं। आर्थिक जोखिम न लें। इस वक्‍त आप पैसे को बचाकर रखें। जो आपके लिए आगे चलकर काम देंगे।

कन्या: आज आपकी मीठी वाणी से कमाल हो सकता है। आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम में वृद्धि हो सकती है। मौलिक विचारों से लाभ होगा। घर में परिवार के साथ आपका समय अच्‍छे से कटेगा। लॉकडाउन के इस वक्‍त को भी आप आनंदमय बना देंगे।

तुला: आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। विपरीत लिंगी सहयोगी से लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा मुंह की खानी पड़ेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। कला- साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ेगी। इन चीजों के लिए इस वक्‍त आपके पास समय ही समय है।

वृश्चिक: जीवन में अच्‍छी वृद्धि होगी। भावनाओं पर क़ाबू रखें। बेमतलब जोश में न आएं। काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान की किसी बात से उलझन हो सकती है। जीवनसाथी से खट्टा, मीठा और तीखा प्रेम बदस्तूर जारी रहेगा। परिवार के साथ आपका समय अच्‍छे से कटेगा।

धनु: समय मध्यम से बेहतर रहेगा। सुख में वृद्धि होगी। बॉस की सराहना मिलेगी। मन एकाग्र करने में सफल होंगे। ख़ुराफ़ाती विचारों से बचें। विश्वास से विजय प्राप्‍त होगी। घर परिवार से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ समय भी अच्‍छा क‍टेगा।

मकर: आज स्वग्रही शनि आनंद का कारक बन रहा है। मां के होने से आपको आराम मिलेगा। खुशी बढ़ेगी। पढ़ने में रुचि प्राप्‍त होगी। दोपहर के बाद सिनेमा का सुख मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः संबंध स्थापित होगा। फोन पर बात करके मन को तसल्‍ली मिलेगी।

कुंभ: आज आपका समय उत्तम है। काम से थकान हो सकती है। जीवनसाथी से उलाहना भी मिलेगी, लेकिन पूर्ण प्रेम प्राप्‍त होगा। मित्रों से लाभ होगा। नए काम में उलझन हो सकती है। दार्शनिक विचारों का प्रादुर्भाव होगा।

मीन: आज आपके मन में वैचारिक अंतर्द्वंद हो सकता है। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। आर्थिक खींचतान हो सकती है। उत्साह में वृद्धि होगी। सिनेमा का आनंद आपको मिलेगा। विपरीत लिंगी से लाभ होगा।