Published On : Mon, Nov 16th, 2020

Horoscope Today 16 November Aaj Ka Rashifal : वृश्चिक संक्रांति आज जानें भाई दूज का दिन कैसा बीतेगा आपका

Advertisement

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 16 नवंबर सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। इस राशि में आज सूर्य का भी आगमन हो रहा है।। ऐसे में सूर्य चंद्र का संयोग बनेगा। आज ही सर्वार्थ सिद्धि योग में भाई दूज का पर्व भी मनाया जाएगा। देखें आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है आज।

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर जो चिंता थी, उसका समाधान आज हो जाएगा। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आपको नए अवसर प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में कुछ तनाव की आशंका बन रही है। घर के रख-रखाव पर व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सरहाना की जाएगी। आपको प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सांयकाल के समय कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Gold Rate
10 May 2025
Gold 24 KT 94,700/-
Gold 22 KT 88,100/-
Silver/Kg 96,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ:
परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपके द्वारा शुरू किए प्रोजेक्ट में लाभ होगा और नए सौदों का अवसर प्राप्त होगा। फिजूल खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपको कार्य की प्रशंसा करेंगे और प्रमोशन की भी संभावना है। किसी भी तरह के विवादों से दूर रहें। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सांयकाल के समय परिजनों का सुखद व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
कार्यक्षेत्र में नई सोच आपके कार्य में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम भी आज आपके अनुकूल नहीं रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और जीवनसाथी से संबंधु मधुर रहेंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र और ख्याति में वृद्धि होगी। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा वातवरण बनेगा और आपके साथ काम करने वाले लोग सहयोग करेंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा, साथ ही नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभदायक होगा। मित्रों का सहयोग व सहयता का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
सामाजिक कार्य करने पर आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी विजय होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और संतान की चिंता समाप्त होगी। दुकान व व्यवसाय में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
घर के सबसे छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और संतान की चिंता भी खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट खत्म होगी। व्यापार में लाभ की स्थितियां बेहतर होंगी और नए मित्र बनेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ के योग बन रहा है और प्रियजनों सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत्र बनेंगे और लंबीत कार्यों को पूर्ण करने का समय भी है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और अधिकारी आपके प्रोजेक्ट पर पूरा सहयोग करेंगे। आपके पद व गरिमा की वृद्धि होगी। स्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी और लव लाइफ में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। घर से बाहर निकलते वक्त पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में कार्य करेंगे और प्रोजेक्ट को मंजूरी देंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती है। सांयकाल के समय मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज में व्यतीत हो सकता है। शत्रु आपके लिए परेशान खड़ी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखें, किसी भी तरह की राजनीति व विवाद से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रघाड़ता आएगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि साझेदारों से परेशानी होने की आशंका बनी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में अनियोजित खर्च से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ यात्रा का योग बना हुआ है। नए व्यापार के लिए समय शुभ है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की आय में उन्नति होगी, जिससे सांयकाल के समय खरीददारी पर जा सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। नौकरी पेशा वाले लोगों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। लेकिन अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे। पिता के संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में नया उत्साह और उमंग का अनुभव करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement
Advertisement