Published On : Tue, Sep 15th, 2020

Horoscope Today 15 September Aaj Ka Rashifal : सिंह राशि में सूर्य चंद्र का संयोग, 4 राशियों के लिए लाभकारी

Advertisement

मेष: Horoscope Today, आज का राशिफल 15 सितंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी राशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में आएंगे। इस राशि में सूर्य और चंद्रमा का शुभ मिलन होगा। इन दोनों ग्रहों के मिलन से आज का दिन 4 राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। देखिए आपके लिए आज क्या कहते हैं सितारे….

ऑफिस में कॉलीग आपके टीमवर्क के जज्बे का सम्मान करेंगे और आपके प्रोजेक्टो को पूरा करने के लिए आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। काफी समय से चल रहा कानूनी विवाद आज किसी बड़े आदमी के हस्तक्षेप से खत्म हो जाएगा। अच्छे लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। सांयकाल के समय मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ: आज सुबह से ही आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे, जिसका असर कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। मेहनत से किया गया हर कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। अटके हुए कार्य बनते नजर आएंगे और अटका हुआ धन भी मिल सकता है। बिजनस डील करने से पहले आप थोड़ी जांट-पड़ताल जरूर कर लें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई अड़चन आ सकती है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: फाइनेंस से संबंधित जितने भी कार्य और फैसले हैं, उनको आज निपटा लें क्योंकि कुछ दिनों तक आपको इनके लिए समय नहीं मिलेगा। घरवालों के साथ किसी शुभ कार्य पर बातचीत हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सामाजिक क्षेत्र का विकास होगा लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement

कर्क:आज आपमें से कुछ लोगों दिन आध्यात्म और मेडीटेशन में व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक दवाब बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में अच्छा रहेगा लेकिन आपको पार्टनर की भावनाओं को भी समझना होगा। भाई-बहन व्यापार में पूरी तरह मदद करेंगे और उनसे लाभ भी होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह: आज जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और हर तरह से मदद भी करेंगे। भाइयों को सहयोग से लाभ स्थितियां आएंगी और परिवार में उन्नति होगी। साथ किसी कार्यक्रम की रुपरेखा भी बनाएंगे। पिता के सहयोग से लव मैरिज से वाले जातकों की इच्छा पूरी होगी। ऑफिस में आपके कार्य से लाभ होगा, जिससे आपके प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। आपके पराक्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पैसों की समस्या आ सकती है लेकिन सायंकाल तक आप उससे निजात पा लेंगे। अगर कोई आपसे उधार मांगे तो उसको अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराएं। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और उनके लाभ भी होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:व्यापार में नए सौदों से लाभ की स्थितियां बनेंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दिमान और दिल संतुलन में रहेंगे, जिससे आर्थिक उन्नति होगी। अपने स्टॉफ पर नजर रखें, जिससे कार्य में कोई समस्या ना हो। सोशल वर्क के लिए आगे आएंगे, जिससे सम्मान मिलेगा। सरकार की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक: नए विचारों को विशेषज्ञों की सलाह पर अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी और आपको उन्नति भी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी रचनात्मकता से प्रभवित होंगे। संतान के भविष्य की चिंता खत्म होगी। सांयकाल के समय किसी खास शख्स के कारण जेब ढीली करनी पड़ेगी लेकिन भविष्य में उनसे लाभ होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु: ऑफिस में आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और लेकिन ज्यादा तामझाम में न पड़ें। लव लाइफ सुखद होगी और नए व्यवसायियों को लाभ होगा। सांयकाल के समय भागदौड़ अधिक हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपके प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:आज घर के जरूरी कार्यों को निपटाने का मौका मिलेगा। लेकिन एक के बाद एक कार्य करने के बाद आपको मानसिक शांति जरूर मिलेगी क्योंकि ये कार्य बहुत दिनों से अटके हुए थे। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से आपको संबंधों में सुधार आएगा लेकिन अपने काम पर भी फोकस रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, उनकी सलाह मददगार साबित हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। सुबह से ही शुभ समाचार मिलेंगे और सरप्राइज से मन प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में आपको आसपास की थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका आपको फायदा मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो प्यार के मामले में डील फिक्स हो सकती है। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। सुबह आप जिन चीजों को लेकर परेशान थे, वही दोपहर में आपको खुशी देंगे। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सूझबूझ से काम लेंगे। छात्रों को सफलता के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नई डील को फाइनल करने के लिए काम करेंगे। सरकारी फैसले से व्यवसायियों को लाभ होगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.