Published On : Sat, Apr 11th, 2020

Horoscope Today, 11 april 2020 : मंगल की राशि में चंद्रमा, शनिवार 4 राशियों के लिए मंगलकारी

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 11 अप्रैल शन‍िवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। मंगल की इस राशि में गोचर करता हुआ चंद्रमा शुक्र के साथ समसप्तक योग बना रहा है जबकि सूर्य और बुध के साथ इनका नवम पंचम योग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक शुभ स्थिति है। लेकिन इसका शुभ लाभ किन-किन राशियों को प्राप्त होगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

आज का दिन अलग कलेवर लेकर आया है। सुबह थोड़ी थकान और सुस्ती हावी रहेगी। खर्च के बाद भी आर्थिक स्थिति सशक्त। दूरगामी लाभ के कई अवसर मिलेंगे। करियर के लिए दिन उत्तम। लॉकडाउन के कारण नए घर के रेनोवेशन का काम लटक जाएगा। शाम के बाद किसी बात से मन में उदासी। भाई या बहन से देर रात तक वार्तालाप का आनंद।

वृषभ: देह में आलस्य। धन प्राप्ति का योग। घर की सफ़ाई में समय का सदुपयोग। पुराने मित्र से फोन पर संपर्क होने से खुशी होगी। कामेच्छा में वृद्धि। आज घर पर ही रोमांटिक फिल्‍म का आनंद लेंगे। संतान का सुख मिलेगा। यौन कष्ट संभव। बहस से बचें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन: करियर के लिए काल बेहतर। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि। जीवनसाथी से स्नेह और उलझन दोनों की प्राप्ति। आनंद बढ़ेगा। नया अवसर मिलेगा। किसी स्वजन से अच्छी ख़बर आएगी। देर रात्रि तक जागरण स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। असमय फ़ोन कॉल से तनाव संभव। कुछ लोगों की वजह से स्‍ट्रेस बढ़ सकता है।

कर्क: आज विरोधी आपके आत्मविश्वास को देखकर चौंक जाएंगे। बॉस की सराहना मिलेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि का योग। आर्थिक स्थिति मज़बूत। मां-पिता के स्नेह व सहयोग में इज़ाफ़ा। शाम के बाद मानसिक दबाव। सेहत मामूली रूप से प्रभावित हो सकती है। पैरों में कष्ट संभव।

सिंह: दिन मिश्रित फल प्रदायक। अधिकारियों व उच्च पदस्थ लोगों की कृपा के पात्र बनेंगे। बड़े लोगों से संपर्क विकसित होगा। साख बिगड़ने न दें। मां-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता। धार्मिक या आध्यात्मिक गुरुओं से लाभ। आर्थिक स्थिति उत्तम।

कन्या: आपकी वाक पटुता रंग जमाएगी। सम्मान बढ़ेगा। मित्र मददगार होंगे। बौद्धिक कुशलता आज प्रचुर लाभ का कारक बनेगी। महत्वाकांक्षा परवान चढ़ेगी। किसी स्वजन से मस्त समाचार मिलेगा। हृदय में फूल खिलेगा। सिर्फ़ अपने बारे में ही न सोचें, जीवनसाथी का भी ख़याल रखें।

तुला: बहुप्रतीक्षित काम बनेगा। कोशिशें कामयाब होंगी। भाई-बहनों की सफलता से अच्छा लगेगा। खर्च बढ़ेगा पर आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। दोपहर बाद किसी सहयोगी या कर्मचारी से तनाव। विपरीत लिंगियों के प्रति झुकाव। फ़ोन पर जीवनसाथी के अलावा किसी से रोमांटिक वार्तालाप संभव।

वृश्चिक: आपकी राशि में चंद्रमा की मौजूदगी मानसिक सुख में वृद्धि करेगी। कमाई भी बढ़ेगी, खर्चे भी। आय के नए स्रोत की संभावना प्रकट होगी। भौतिक सुख यथावत रहेगा। जीवनसाथी का स्वभाव बेचैन करेगा और स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। किसी की सलाह से लाभ। याद रहे कि संतान से उलझने का यह सही वक्त नहीं है।

धनु: करियर के लिए समय अनुकूल। साहस बढ़ेगा। किसी पुरानी आरज़ू के पूरे होने का मार्ग प्रशस्त होगा। कोई सनक सर उठाएगी। प्रतिद्वंदी लापता हो जाएंगे। कामेच्छा परवान चढ़ेगी। ज्ञानियों से फ़ोन पर वैचारिक आदान- प्रदान होगा।

मकर: आज लापरवाही से बचें। अपना ख़याल रखें। कोई चोट-चपेट संभव है। सहयोगी नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। सतर्क रहें वरना दूसरों का किया-धरा आपके स‍िर पर आ सकता है। गुरु की आपकी राशि में मौजूदगी किसी आध्यात्मिक व्यक्ति अथवा विचार से लाभ की सरगोशी कर रही है।

कुंभ: समय अनुकूल है पर प्रतिकूलता का अहसास होगा। खानपान का सुख रहेगा। लॉकडाउन में दिन पहाड़ सा लगेगा। विचारों में स्पष्टता और कर्मों में पारदर्शिता लाभ प्रदान करेगी। बड़े निर्णय अगले हफ़्ते पर टाल दें। बहस से बचें। विवाद में रण छोड़ बनना बेहतर है।

मीन: आज सम्मान बढ़ेगा। सफलता का योग है। उत्साह में वृद्धि। परिवार का सहयोग व समर्थन मिलेगा। मानसिक एकाग्रता लाभ प्रदान करेगी। किसी विचार या विचारक की सलाह से लाभ। किसी पुराने मित्र से तनाव मिल सकता है। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। नीयत साफ़ रखें।