Published On : Fri, Apr 10th, 2020

Horoscope Today, 10 April 2020 Rashifal: आज खर्च कम होने से इन राशियों के लोग सुकून महसूस करेंगे

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 10 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमा का संचार आज शाम 4 बजकर 27 मिनट तक तुला उपरांत मंगल की राशि वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन खट्टा-मीठा अनुभव देने वाला हो सकता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आज का दिन सुख शांति से बीतेगा। नए विचारों से आप उत्साहित रहेंगे और कुछ नया करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, खर्च कम होने से सुकून महसूस करेंगे। पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।

Gold Rate
June 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 50,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: गुरु की दृष्टि से ज्ञान प्राप्ति व वरिष्ठ जनों के अनुभवों से लाभ मिलेगा। शुक्र आपकी राशि में बैठकर आपको रचनात्मक और रोमांटिक बना रहे हैं। घर के साज-ऋंगार पर भी समय देंगे। किसी मित्र की बातों से आत्मबल मिलेगा। साहित्य में रुचि रहेगी। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन: आज कुछ रुचिकर भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। लॉकडाउन में भी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। दोपहर के बाद क्षणिक मानसिक दबाव महसूस करेंगे। फोन से झुंझलाहट होगी। आपकी सलाह से बहुतों को लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर पर मनोरंजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

Advertisement

कर्क: विरोधियों की हरकतों से बेचैनी। करियर में उलझन। दोपहर के बाद मानसिक दबाव में कमी। प्रतिक्रिया से बचें। धैर्य से लाभ। दूसरों के कड़वे वचनों को अनदेखा करें। अनावश्यक भय का त्याग करें। आज अच्छी बात यह है कि खर्च कम होने से मानसिक शांति रहेगी।

सिंह: कारोबार में आज लाभ का अवसर मिलेगा। मित्रों से फोन पर संपर्क होगा, जानकारी भी मिलेगी। कोई चाहत पूरी हो सकती है। प्रणय के लिए समय उत्तम है। अल्पभाषी बनें, वाणी पर संयम रखें। आर्थिक संबल मिलेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से संबंध प्रगाढ़ होगा। लगातार बैठकर काम ना करें।

कन्या: समय अनुकूल, इसका लाभ लें। करियर में दूरगामी लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी स्वजन से अच्छी खबर मिलेगी। कोई पुरानी चाहत आज पूरी होगी। नए संबंधों से दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अनावश्यक विवाद हो सकता है, संयम रखें। योग, ध्यान भी करें।

तुला: आपकी राशि में चन्द्रमा का संयोग लाभकरी है। कल्पनाशीलता में वृद्धि होगी। घर में सुखद वातावरण रहेगा। खाने-पीनी का कुछ नया आइटम ट्राई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। मेहनत के अनुसार लाभ भी आज प्राप्त होगा। कला व संगीत में रुचि रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक: अनावश्यक दबाव लेने से बचें, रिलैक्स रहें। आवश्यक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। अल्पकालिक निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह रंग लाएगी। दूर रह रहे मां-पिता की शिकायतों और अपेक्षाओं से उलझन महसूस करेंगे। दोपहर के बाद मूड उखड़ेगा।

धनु: आज का दिन अनुकूल है। चतुराई और अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। करियर में कामयाबी मिलेगी। उच्च अधिकारी का भरोसा बढ़ेगा। सहयोगियों से बात-चीत में संयम रखें नहीं तो तनाव बढ़ेगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। धर्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। शाम का समय रोमांटिक रहेगा।

मकर: मेहनत और लगन से काम कीजिए कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ जनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग मेहरबान रह सकते हैं। करियर में बदलाव का इरादा अभी कुछ समय के लिए टालें। किसी सहयोगी का स्नेह भावुक कर देगा। मां से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ: दिन अच्छा बीतेगा। फोन पर आज खूब बात होंगी। फिल्म और धारावाहिक का आनंद ले सकते हैं। सरकारी पक्ष से या वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंध खट्टा, मीठा और तीखा भी रहेगा। हड्डियों में दर्द महसूस कर सकते हैं।

मीन: बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अधिकार में वृद्धि होगी और सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। ज्यदा सुनें और कम बोलें इसी में भलाई है। संतान से संबंधित किसी सकारात्मक खबर से संतोष महसूस करेंगे। लेनदेन में पारदर्शी रहें। किसी से धन लिया है तो चुका देना चाहिए, वह आपसे उम्मीद लगाए हुए है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

यशोधरानगर पुलिस की कार्रवाई, 224 ग्राम गांजा जब्त.. #nagpurnews #md #crime #drugs

यशोधरानगर पुलिस की कार्रवाई, 224 ग्राम गांजा जब्त.. #nagpurnews #md #crime #drugs

नागपुर में नकली दवाइयों के कारोबार का बड़ा खुलासा. #nagpurnews #fda #crime

नागपुर में नकली दवाइयों के कारोबार का बड़ा खुलासा. #nagpurnews #fda #crime

50 हजार के बदले 2 लाख देने का झांसा, सात ठग गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #fraud #money

50 हजार के बदले 2 लाख देने का झांसा, सात ठग गिरफ्तार.....

50 हजार के बदले 2 लाख देने का झांसा, सात ठग गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #latestnews

50 हजार के बदले 2 लाख देने का झांसा, सात ठग गिरफ्तार.....

कपिल नगर पुलिस ने 121 ग्राम एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #md

कपिल नगर पुलिस ने 121 ग्राम एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges