Published On : Mon, Jun 1st, 2020

Horoscope Today, 1 June 2020 Aaj Ka Rashifal : देखें महीने का पहला दिन, किस राशि के लिए कितना फायदेमंद

Advertisement

मेष: Horoscope Today, आज का राशिफल 1 जून सोमवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में हो रहा है। कर्क राशि वालों किस्मत का साथ मिलेगा, भाग्य इन्हें लाभ दिलाएगा। मेष राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए देखें… चंद्रमा कन्या राशि का षष्ठम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। आपको अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ: आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।

मिथुन: आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। सांसारिक सुख-भोग और नौकर चाकरों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

कर्क: आज कन्या का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

Advertisement

सिंह: आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। बुद्धि-विवेक से आज सफलता आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या: आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वाहन खराब होने से अकस्मात खर्चा बढ़ सकता है। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 65% साथ देगा।

तुला: चतुर्थ भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की आशंका रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु: आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्य 82% साथ देगा।

मकर: आज राशि से द्वितीय कोष एवं रोग स्थान में मंगल गुरू-केतु योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा। भाग्य 88% साथ देगा।

कुंभ: मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपका प्रमोशन होने वाला है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक चिंता होने की आशंका है। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.