Published On : Mon, Mar 24th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में बच्चों संग मनाया गया होली मिलन, महिलाओं ने भी मनाया उत्सव

Advertisement

JCI नागपुर स्माइल द्वारा भील गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ‘रंग बरसे’ थीम पर आयोजित इस उत्सव में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न खेल खेले, नृत्य किया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता JCI नागपुर स्माइल की अध्यक्ष चित्रा राहंगडाले ने की। आयोजन को सफल बनाने में सचिव तनु परमेश्वरम, IPP प्रीति सैनी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंबिका खुंटे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, पुष्पा पटेल, आरती पटेलिया, अपर्णा यादव, रेनू कुमारी, पिंकी कुकवसे और प्रियंका गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।

सभी सदस्यों के प्रयास से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और रंगों के इस त्योहार का भरपूर आनंद उठाया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.